उत्तराखंड कांग्रेस में रार, दो गुटों में बंटी कांग्रेस, कांग्रेस भवन में मारपीट से मचा हड़कंप

उत्‍तराखंड में कांग्रेस में रार, दो गुटों में नजर आ रही कांग्रेस

देहरादून, 24 दिसंबर। उत्तराखंड कांग्रेस में चुनाव से पहले ही खुलकर गुटबाजी और खेमेबाजी सामने आ गई है। हरीश रावत समर्थक और प्रीतम सिंह समर्थक आमने सामने आ गए हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस भवन में नाराज हरीश रावत समर्थकों के कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ अभद्रता और मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया है। इतना ही नहीं कांग्रेस सम‍र्थकों के पोस्‍टर वॉर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद कांग्रेस की क​लह खुलकर सामने आ गई है। जो कि चुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है।

Recommended Video

    उत्तराखंड कांग्रेस में रार, दो गुटों में बंटी कांग्रेस, कांग्रेस भवन में मारपीट से मचा हड़कंप
    दो गुटों में बंटी कांग्रेस, नजर आ रही वर्चस्‍व की लड़ाई

    दो गुटों में बंटी कांग्रेस, नजर आ रही वर्चस्‍व की लड़ाई

    उत्तराखंड कांग्रेस में रार बढ़ती ही जा रही है। इस समय कांग्रेस दो गुटों में बंटी हुई नजर आ रही है। पहला खेमा जो हरीश रावत के समर्थकों का है और दूसरा खेमा प्रीतम सिंह खेमा है। दोनों खेमों में वर्चस्व की लड़ाई नजर आ रही है। हरीश रावत, प्रीतम सिंह समेत सभी सीनियर नेता दिल्ली में पार्टी हाईकमान के सामने अपना पक्ष रख रहे हैं। तो दूसरी तरफ समर्थक देहरादून में एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शुुक्रवार को कांग्रेस भवन में एक पक्ष की नारेबाजी करने की वीडियो भी सामने आया हैा जिसमें हरीश रावत समर्थक नारेबाजी करते नजर आ रहे हैा सबसे बड़ी घटना कांग्रेस भवन में हुई जब कांग्रेस महामंत्री की मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। कांग्रेसी सूत्रों का दावा है कि जिन्होंने पीटा है वह हरीश रावत के समर्थक हैं। हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते। हरीश रावत समर्थकों का आरोप है कि ही पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र शाह सोशल मीडिया में हरीश रावत और ऐसे कांग्रेसी नेताओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं जो प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ सोशल मीडिया में मोर्चा खोले हुए हैं। शुक्रवार को जब कांग्रेस भवन में जब दोनों गुट आमने सामने हुए तो आपस में भिड़ गए। दावा किया जा रहा है कि राजेंद्र शाह द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के बाद युवक भड़क गए और जमकर राजेंद्र शाह के साथ मारपीट कर डाली।

    पोस्टर-वॉर भी जारी

    पोस्टर-वॉर भी जारी

    इससे पहले सोशल मीडिया में एक पोस्टर वायरल हो गया जिसमें हरीश रावत की जगह किसी युवा को चुनाव में कमान सौंपने की मांग की गई है। इस पोस्टर में हरीश रावत पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है। जो कि सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसी तरह सोशल मीडिया में अपने-अपने नेताओं को समर्थन देने का ट्रेंड चल पड़ा है। हरीश रावत समर्थक हरदा के संग और दूसरा खेमा सोनिया, राहुल और प्रियंका के संग हैशटैग को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इस तरह चुनाव से पहले कांग्रेस में जमकर खेमेबाजी और गुटबाजी हावी हो गई है। जिससे चुनाव में कांग्रेस को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।

    कांग्रेसियों में दंगल

    कांग्रेसियों में दंगल

    कांग्रेस हाईकमान भले ही विवाद को सुलझा ले, लेकिन जिस तरह चुनाव से पहले कांग्रेस खेमा दो गुटो में बंट गया है, उससे आने वाले दिनों में कांग्रेस के बड़े नेताओं के लिए एक मंच साझा करना आसान नजर नहीं आता है। प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के एक साथ आ जाने से हरीश रावत खेमा खुद को कमजोर महसूस करने लगा है। लेकिन जिस तरह से कांग्रेस भवन दो गुटों में बंट गया है, उससे आने वाले दिनों में दंगल कांग्रेसियों में ही देखने को मिल सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+