रामनगर हादसा: गांव वालों की बात मान ली होती तो तेज बहाव में नहीं बहती कार, बच जाती 9 ​लोगों की जिंदगियां

रामनगर में ढेला नदी में तेज बहाव में बही कार, 9 की मौत

देहरादून, 9 जुलाई। उत्तराखंड के रामनगर में हुए हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। जबकि एक घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर ड्राइवर तेज बहाव में कार को आगे न बढ़ाता तो शायद हादसा न होता। ​जिस कार के साथ हादसा हुआ उसके चालक ने एक बार तेज बहाव देखकर कार को पीछे खींच लिया था, लेकिन उसके सामने एक बड़ी कार रपटे से पार हो गई। यह देखकर चालक ने अपनी कार भी आगे बढ़ा ली। एक बार पीछे खींचने के बाद कार चालक ने दोबारा कार को तेज बहाव में आगे बढ़ाया और दर्दनाक हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ग्रामीणों ने आवाज भी मारी, लेकिन चालक नहीं रुका और तेज बहाव में आगे बढ़ा दी। जिसके बाद अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इससे कार के शीशे टूट गए। एक महिला कार से छिटककर बाहर गिर गई और बाकी कार में फंस गए।

सवा पांच बजे के आसपास की है घटना

सवा पांच बजे के आसपास की है घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात सभी लोग एक रिजॉर्ट में रुके थे। शुक्रवार की सुबह सवा पांच बजे के आसपास पर्यटक रिजॉर्ट से चेकआउट करके निकले। रिजॉर्ट से 300 मीटर की दूरी पर ढेला नदी में तेज बहाव में कार बह गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पर्यटक उनकी बात को सुन लेते और तेज बहाव में कार को जबरन न लेकर जाते ये हादसा नहीं होता। जो कि एक बार पीछे मुड़ने के बाद भी फिर से बहाव में कार को ले गए। ढेला नदी में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हादसा हुआ। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल महिला को पानी से निकाला तो वह बेसुध थी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीण अपने स्तर से कार से लोगों को निकालने में जुटे रहे। सूचना पर करीब साढ़े छह बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार पत्थरों के बीच फंसी हुई थी। सभी नौ शव निकालने में करीब दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी। करीब 11 बजे जेसीबी से कार निकाली गई।

रिजॉर्ट में भी छापेमारी

रिजॉर्ट में भी छापेमारी

रामनगर में हुए हादसे के बाद पुलिस ने रिजॉर्ट में भी छापामारी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि रिजॉर्ट में डांस पार्टी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली है। जिसमें उस रात की सारी रिकॉर्डिंग भी है। पुलिस ने रिजॉर्ट के रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य जरुरी दस्तावेज तलब किए हैं। जिसमें कुछ कमियां पाए जाने के बाद फिलहाल प्रशासन ने रिजॉर्ट सील कर दिया।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने नैनीताल में जिम कार्बेट पार्क के अंतर्गत रामनगर के पास ढेला नदी के रपटे में हुए हादसे के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। करन माहरा ने कहा कि वहां पुल निर्माण की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही है। माहरा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में इस पुल के निर्माण को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए थे। लेकिन अभी तक धरातल पर कोई काम नहीं हो पाया, जिस कारण भीषण सड़क हादसे के रूप में सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+