RAM MANDIR हरिद्वार में हर की पैड़ी में हुआ दीपोत्सव, मेरे प्रभु राम आए हैं भजन के साथ सीएम धामी ने भी की आरती

राम मंदिर के भव्य उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद हरिद्वार में हर की पैड़ी में भी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

RAM MANDIR: Deepotsav Har Ki Paidi in Haridwar Lord Ram come, CM PUSHKAR Dhami also performed aarti with bhajan.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अयोध्या में श्रीराम लला विग्रह के दिव्य, भव्य, नव्य मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर विशेष रामनाम ध्वजा से सजे हुये हरकीपैड़ी में आयोजित दीपोत्सव व विशेष आरती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने हरकी पैड़ी पहुंचकर बजाओ ढोल स्वागत में मेरे भगवान आये हैं, मंगल भवन अमंगल हारी, अयोध्या आये मेरे प्यारे राम बोलो जै जै श्रीराम आदि श्रीराम भजनों के बीच देश तथा प्रदेश की समृद्धि की कामना करते हुये पूजा.अर्चना तथा विशेष आरती की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैसे ही दीपोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित करना प्रारम्भ किया, देखते ही देखते पूरी हरकीपैड़ी हजारों दीपकों की रोशनी से जगमगा उठी तथा सभी दिशायें पटाखों की ध्वनि तथा जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गयी। हरकीपैड़ी की दीपोत्सव तथा विशेष आरती की यह छटा देखकर श्रद्धालु तथा उपस्थित जन.समूह अपने आपको इस अप्रतिम क्षण का साक्षी मानकर धन्य तथा सौभाग्यशाली समझ रहे थे।

दीपोत्सव तथा विशेष आरती कार्यक्रम का आयोजन श्रीगंगा सभा द्वारा किया गया। महामंत्री श्रीगंगा सभा तन्मय वशिष्ठ तथा पदाधिकारियों ने हरकीपैड़ी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत व अभिवादन किया तथा आभार व्यक्त किया। हरिद्वार से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राम ज्योति प्रज्वलित कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख. समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+