उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू, चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले लेते रहें मौसम अपडेट
उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने से पहले बारिश का दौर शुरू
देहरादून, 17 जून। उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने से पहले उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिससे गर्मी से काफी राहत मिलने लगी है। हालांकि अब चारधाम यात्रा मार्ग पर मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले मौसम अपडेट की जानकारी जरुर लेते रहें।

भारी बारिश का अलर्ट
बुधवार देर शाम से उत्तराखंड का मौसम बदल गया है। एक बारिश ने प्रदेशभर में गर्मी से काफी निजात दिला दी। गुरूवार को दोपहर तक थोड़ा गर्मी जरुर हुई लेकिन शुक्रवार को एक फिर से मौसम में ठंडक नजर आई। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से मुश्किलें बढ़ेंगी तो वहीं मैदानी जिलों में बौछार के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों के लिए अलर्ट किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
18 के बाद बदलेगा मौसम, मानूसन आने में देरी
जून के पहले हफ्ते में केरल में मॉनसून के पहुंचने के बाद मौसम वैज्ञानिक उम्मीद जता रहे थे कि प्रदेश में 20 तारीख से पहले मॉनसून पहुंच सकता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब संभावना है कि जून के आखिर में या जुलाई के पहले हफ्ते तक मॉनसून उत्तराखंड में सक्रिय होगा। 17 जून को बारिश के आसार हैंं। 18 जून के बाद बारिश का दौर थमने और 20 व 21 जून से फिर गर्मी बढ़ने का अनुमान बताया गया है। इस तरह से चारधाम यात्रा कर रहे यात्रियों को मौसम अपडेट के साथ ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। हालांकि फिलहाल किसी तरह की डरने की जरुरत नहीं है। मानसून आने के बाद ही सफर मुश्किल हो सकता है। फिलहाल चारधाम यात्रा मार्ग में उत्तरकाशी जिले में ही बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications