उत्तराखंड में बारिश ने गर्मी से दी राहत, किसानों के लिए आफत, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather news: उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। जिसके बाद से मौसम में थोड़ा गर्मी से राहत मिलती हुई नजर आई है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में बारिश, तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और पारे में भी गिरावट के आसार हैं।

Rain Uttarakhand brought relief from heat but trouble farmers know what the weather will in future

उत्तराखंड में आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत समेत कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बुधवार देर शाम अल्मोड़ा में समेत विभिन्न स्थानों पर जमकर ओलावृष्टि और वर्षा हुई। वर्षा और ओलावृष्टि जहां गर्मी से राहत दे गई, वहीं इसके चलते चलते फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। अब कृषि और उद्यान विभाग ने नुकसान को लेकर आकलन शुरू कर दिया है। वहीं, वर्षा के बाद जंगलों की आग से राहत है। गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सुबह देर तक घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। एकाएक बदले मौसम के मिजाज से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

बुधवार को टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई है। इसके अलावा श्रीनगर, उत्तरकाशी, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश हुई है। बुधवार को चमोली और उत्तरकाशी में बारिश के बाद आसमानी आफत से भी लोग परेशान रहे। चमोली जिले के थराली में बारिश का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिला।

थराली के कई गांवों में बारिश से इलाके में कोहराम मचा दिया। थराली तहसील के साथ ही ग्वालदम, डुंगरी, तलवाड़ी और कुलसारी आदि गांवों में भीषण बारिश हुई। थराली के बाजार में बरसाती नाला ऐसा उफना कि मलबे का ढेर लग गया। मलबे में अनेक वाहन दब गए।

सिर्फ तीन घंटे की बारिश ने कोहराम मचा दिया। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भी बादल खूब बरसे। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में ओलों ने फलों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई जगह फसलें ओलावृष्टि में बर्बाद हो गईं।

मौसम विभाग के मुताबिक इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। देहरादून में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं। जिससे थोड़ा गर्मी और उमस से राहत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+