राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा-2 को यहां से शुरू करने की तैयारी, जानिए क्या है कांग्रेस का पिथौरागढ़ प्लान

कांग्रेस की उत्तराखंड में अक्टूबर में शुरू होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा-2 को भी पिथौरागढ़ से करानी की तैयारी है। इससे कांग्रेस भाजपा और पीएम मोदी की यात्रा के काउंटर के रुप में देख रही हैं। हालांकि अभी कांग्रेस को राहुल गांधी का समय ​न​हीं मिला है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण उत्तराखंड में कब से शुरू होगा। इसको लेकर अब भी संशय बना हुआ है।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Preparations from here, know what is Congresss Pithoragarh plan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 व 12 अक्टूबर का पिथौरागढ़ दौरा प्रस्तावित है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई भाजपाई पिथौरागढ़ का दौरा कर चुके हैं। इस बीच अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने भी पिथौरागढ़ का दौरा किया है। प्रधानमंत्री का पिथौरागढ़ दौरा लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी माना जा रहा है। पीएम मोदी का नारायण आश्रम और ​आदि कैलाश के व्यू प्वाइंट जाने का कार्यक्रम है।

इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी की पिथौरागढ़ यात्रा से पहले कांग्रेस के नेताओं ने भी ओम पर्वत और आदि कैलाश यात्रा की है। जिसको कांग्रेस के पिथौरागढ़ प्लान से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य रणजीत रावत के नेतृत्व में एक दल पिथौरागढ़ के ओम पर्वत और आदि कैलाश यात्रा पर गया था। जो लौट आए हैं।

दल में गए लोगों ने वहां सड़कों के बेहतर होने और मार्ग के पहले से काफी बेहतर होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पीएम मोदी की पिथौरागढ़ यात्रा से ठीक पहले कांग्रेसियों की इस यात्रा को चुनावी प्लान से मिलाकर देखा जा रहा है। कांग्रेस की अक्टूबर में ही ​भारत जोड़ो यात्रा प्रस्तावित हैं। जिसमें कम से कम 10 दिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस भी ​चीन सीमा से यात्रा को शुरू कर एक नया संदेश देने की कोशिश में है। इसके लिए चीन सीमा से लगे व्यास घाटी को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। कांग्रेस अंदरखाने इसको लेकर होमवर्क करने में जुटी है। हालांकि अभी प्रदेश संगठन को राहुल गांधी से समय और तारीख फाइनल न होने की वजह से इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन कांग्रेस अपने अंदरखाने पूरा कार्यक्रम तैयार करने में जुटी है।

कांग्रेस संगठन पूरे प्रदेशभर में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने की कोशिश में है। इसके लिए पीसीसी पूरी तैयारियों में जुटी है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसके लिए दिल्ली से ही दिशा निर्देश का इंतजार हो रहा है। उन्होंने पिथौरागढ़ दौरे को लेकर भी इनकार नहीं किया है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस इस यात्रा में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में जाने का प्रयास करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+