उत्तराखंड सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 4 लाख कर्मचारियों को किया खुश, हर महीने इतनी बढ़ेगी सैलरी

उत्तराखंड सरकार के फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स, निकाय, निगम, अशासकीय स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारी काफी खुश हैं सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है।

देहरादून, 01 जून: उत्तराखंड सरकार के फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स, निकाय, निगम, अशासकीय स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारी काफी खुश हैं सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है। इससे कर्मचारियों में खुशी है। अब कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह एक हजार से लेकर छह हजार रुपये तक बढ़कर आएगा।

pushkar singh dhami

बता दें कि महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का इजाफा करने के निर्णय का लाभ प्रदेश के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनधारियों को मिलेगा।

महंगाई भत्ते में इजाफे से वेतन में एक हजार से लेकर छह हजार रुपये तक महीने का इजाफा होगा। महंगाई भत्ते में तीन फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ ही अब कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर मूल वेतन का 34 प्रतिशत पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+