Uttarakhand: मिशन 2024 को लेकर हिंदुत्व के एजेंडे पर फोकस कर रही धामी सरकार, ये हैं तीन बड़े कदम

धामी सरकार अयोध्या में राज्य अतिथि गृह बनाने जा रही है। इसके साथ ही नवरात्र में उत्तराखंड के हर जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित करने के​ लिए बजट जारी कर दिया है। साथ ही समान नागरिक संहिता पर भी काम चल रहा है।

pushkar Dhami government three big steps focusing on the agenda of Hindutva regarding Mission 2024

उत्तराखंड में धामी सरकार मिशन 2024 को लेकर हिंदुत्व के एजेंडे पर फोकस कर रही है। धामी सरकार ने हाल ही में तीन बड़े कदम उठाए हैं। जो कि हिंदुत्व के एजेंडे से जोड़ कर माना जा सकता है। पहला धामी सरकार उत्तरप्रदेश में अयोध्या में राज्य अतिथि गृह बनाने जा रही है। इसके साथ ही नवरात्र में उत्तराखंड के हर जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित करने के​ लिए बजट जारी कर दिया है। साथ ही समान नागरिक संहिता पर भी सरकार विशेष जोर दे रही है। जो कि इसी साल लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अयोध्या में उत्तराखंड अतिथि गृह बनाएगी धामी सरकार

उत्तराखंड की धामी सरकार अयोध्या में उत्तराखंड अतिथि गृह बनाएगी। इसके लिए सरकार ने यूपी सरकार से जमीन तलाशने को पत्र लिखने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से बात भी की है। जिसकी जानकारी खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। भविष्य में अयोध्या में उत्तराखंड के श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए राज्य सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड अतिथि गृह निर्माण कराने का निर्णय लिया है। धामी सरकार का ये फैसला हिंदुत्व के एजेंडे से जोड़कर माना जा रहा है।

चैत्र नवरात्र को पूरे प्रदेश में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा

इसी कड़ी में धामी सरकार ने चैत्र नवरात्र को पूरे प्रदेश में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के दौरान प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये जारी किए है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख देवी मन्दिरों, शक्तिपीठों में मातृशक्ति के सामर्थ्य एवं शक्ति का प्रतीक नवरात्रों के अवसर पर 22 मार्च से 30 मार्च तक नवरात्रि नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर दुर्गा सप्तमी, रामचरितमानस, देवी गायन, देवी जागरण आदि पाठ आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं की इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से सहभागिता की जाएगी।

समान नागरिक संहिता ड्राफ्ट तैयार कर रही समिति

विधानसभा चुनाव 2022 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के दौरान समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी। जो कि सरकार बनते ही इस दिशा में सबसे पहले कदम आगे बढ़ाया गया। सीएम धामी ने इसके लिए एक समिति गठित की है। बजट सत्र के दौरान सीएम धामी ने कहा कि हमने चुनावों से पहले समान नागरिक संहिता का वायदा किया था और जनता जनार्दन से हमें भरपूर आशीर्वाद भी मिला। समान नागरिक संहिता के लिये गठित समिति जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, आमजन आदि से सुझाव लेकर ड्राफ्ट तैयार कर रही है। समान नागरिक संहिता के लिये हमें देखकर दूसरे राज्य भी आगे आ रहे हैं। जैसे ही समिति अपना ड्राफ्ट बनाकर सौंपेगी हम उस पर कानून बनाकर आगे बढ़ाया प्रलोभन से धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिये हमारी सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाया है।

Recommended Video

    Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+