Pushkar dhami cabinet decision: मेडिकल कॉलेजों के लिए जल्द भरे जाएंंगे पद, कैबिनेट ने 14 फैसलों पर लगाई मुहर

Pushkar dhami cabinet decision: उत्तराखंड कैबिनेट की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजनाओं के तहत छूटे हुए गांव को जोड़ा जोड़ने पर सहमति बनी और राजकीय हाई स्कूल और इंटर कॉलेज में छुट्टी या पद रिक्त पद होने पर डेली वेज पर शिक्षकों को रखने को मंजूरी देने सहित 14 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी।

Pushkar Dhami cabinet decision: Posts for medical colleges filled soon, cabinet approved 14 decisions

मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगोली ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। बताया गया कि बैठक में 14 बिंदुओं पर चर्चा हुई और सभी पर केबिनेट की मुहर लगी है। साथ ही सिलक्यारा टनल रेस्क्यू के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व को आभार जताते हुए बधाई भेजी जाएगी। 3 राज्यों में चुनाव जीतने के लिए भी पीएम को शुभकामनाएं देने के साथ ही राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिलने के लिए भी पीएम का आभार जताया जाएगा।

बैठक में 14 बिन्दुओ पर फैसले

  • उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन
  • न्यायायिक सेवा नियमावली में संशोधन
  • मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजनाओं के तहत छूटे हुए गांव को जोड़ा जाएगा
  • वर्चुवली रजिस्ट्री करने की व्यवस्था को कैबिनेट ने दी मंजूरी
  • चिकित्सा सेवा विभाग के तहत हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए पदों को मंजूरी
  • पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के लिए पदों को दी गयी मंजूरी
  • राजकीय हाई स्कूल और इंटर कॉलेज में छुट्टी या पद रिक्त पद होने पर डेली वेज पर शिक्षकों को रखने को मंजूरी 200 और 250 रुपए प्रति सब्जेक्ट दिया जाएगा।
  • प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हेलीपैड बनाने को लेकर नई नियमावली को मंजूरी
  • निजी भूमि को लीज पर लेने या भू स्वामी को 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रवधान
  • नंदा देवी कन्या योजना के तहत जो बालिकाएं छूट गयी थी उनको योजना का लाभ देने को मंजूरी, 35088 बालिकाओं को मिलेगा लाभ
  • ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल के लिए अब चार्ज बैंक में भी दे सकेंगे।
  • उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की योजना को मंजूरी, 568 स्कूल किए गए चिन्हित, 240 करोड रुपए का किया गया प्रावधान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+