उत्तराखंड की पॉलिटिक्स में पंजाब का तड़का, सिद्धू को लेकर बीजेपी-हरीश रावत में सोशल मीडिया पर घमासान

उत्‍तराखंड में पंजाब की राजनी‍ति का चुनावी असर

देहरादून, 21 सितंबर। पंजाब की पॉलिटिक्स का असर उत्तराखंड के चुनावों में भी दिख रहा है। कारण है कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और उत्तराखंड में कांग्रेस चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत। कांग्रेस के लिए पंजाब के अंदर चल रही खींचतान भले ही काफी हद तक खत्म हो गई है, लेकिन बीजेपी पंजाब के बहाने हरीश रावत को घेरने में लगी है। बीजेपी ने अब पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान को लेकर हरीश रावत को घेरने की कोशिश की है।

Punjabs temper in Uttarakhands politics, BJP-Harish Rawat clash on social media regarding Sidhu

अमरिंदर के बयान पर भाजपा ने हरीश रावत को घेरा
उत्तराखंड में भाजपा कांग्रेस के नेता हरीश रावत को पंजाब के मामलों में घेरने में जुटी है। भाजपा ने मीडिया में कांग्रेस के नेताओं के बयानों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने पंजाब प्रकरण के बहाने अंर्तराष्ट्रीय सुरक्षा और पाकिस्तान को लेकर कैप्टन अमरिंदर के बयान पर कांग्रेस को घसीटते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए हरीश रावत और कांग्रेस को घेरते हुए इस्तीफे के बाद पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर के बयान को आधार बनाया है। कैप्टन ने इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के इमरान और बाजवा से दोस्ती की बात कही थी। भाजपा ने हरीश रावत के उस बयान पर भी सवाल खड़े किए हैं जिसमें हरीश रावत ने सिद्धू के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ने की बात कही है।

Recommended Video

    Uttarakhand Elections: Harish Rawat- दलित को Uttrakhand CM पद पर देखना चाहता हूं | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है-

    कैप्टन अमरिंदर का कहना है कि सिद्धू कि इमरान और बाजवा से दोस्ती है पंजाब में पाकिस्तान हथियार बेचता है वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने सिद्धू के चेहरे को आगे रखकर ही अगला चुनाव लड़ने की बात कही है मतलब जिसके दिल में बसता है पाकिस्तान उन पर है हरीश रावत को गुमान।

    भाजपा के सवालों पर हरदा का वार, मोदी के गले लगने और बिरयानी को लेकर उठाए सवाल

    भाजपा के गंभाीर आरोपों का जवाब देने के लिए हरीश रावत ने खुद मोर्चा संभाला है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा को जवाब देते हुए पूछा कि जब नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा के सांसद थे, तब वे पंजाब में भाजपा के खेवनहार थे, उस समय सिद्धू की इमरान खान से मित्रता थी, लेकिन आज जब वे कांग्रेस में हैं तो भाजपा को यह दोस्ती खल रही है। इतना ही नहीं हरीश रावत ने भाजपा के इस पोस्ट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया है । हरीश रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी के नवाज शरीफ के गले लगने और उनके घर बिरयानी खाने पर भी सवाल खड़े करते हुए पाकिस्तान के साथ भाजपा सरकार के समय हुए प्रकरण को लेकर भी भाजपा को घेरा है।

    हरीश रावत ने पोस्ट​ किया है-

    भाजपा के प्रांतीय और केंद्रीय नेतृत्व से एक सवाल? आज उनको नवजोत सिंह सिद्धू की इमरान खान से दोस्ती खल रही है क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू अब कांग्रेस में हैं। लेकिन जब भाजपा के सांसद थे, जब भाजपा उनको पंजाब में अपना खेवनहार मानती थी, उस समय तो सिद्धू की इमरान_खान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से और प्रगाढ़ मित्रता थी। मोदी जी यदि नवाज शरीफ से गले लगते हैं और उनके घर जाकर बिरयानी खाते हैं तो उसमें देश का काम है! यदि कोई व्यक्ति अपने धार्मिक तीर्थ स्थल करतारपुर साहिब के रास्ता खोलने के लिए धन्यवाद देते हुये एक अपने दूसरे पंजाबी प्रा जो पाकिस्तान के, आर्मी के जनरल हैं उनसे गले मिलता है तो उसमें देशद्रोह? यह कैसा डबल स्टैंडर्ड है, भाजपा का जरा इसको समझे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+