President Droupadi Murmu दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के लिए देहरादून पहुंची, ये रहेगा कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी ।शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के लिए देहरादून पहुंच चुकी हैं। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गई हैं। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से वह हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंची और राजभवन के लिए रवाना हुई। आज शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा। शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां वह प्रशिक्षु आईएएस को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह दोपहर दो बजे देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications