बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड से जुड़े चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फरार शूटरों पर 50 हजार का ईनाम
उधमसिंह नगर जिले में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड से जुड़े चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो शूटर्स सहित अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दिलबाग सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नानकमत्ता हत्याकांड में सहायता करने वाले 04 अभियुक्तों को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने दो वाहनों (कार) के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों पर विभिन्न राज्यों में दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही दोनों फरार अभियुक्तों (शूटरों) पर ईनाम राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की गई।
Recommended Video
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड केआरोपी दिलबाग सिंह, बलकार सिंह, सतनाम सिंह, परगट सिंह और हरविंद्र सिंह उर्फ पिंदी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। साजिशकर्ताओं में बाबा तरसेम का करीब अमनदीप सिंह उर्फ काला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बाबा की हत्या करने के एवज में शूटरों से 10 लाख रुपए की डील की थी, जिसमें से शूटर साढ़े 6 लाख रुपए ले गए थे।
पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच में पता चला है कि इन गिरफ्तार चार आरोपियों ने मुख्य साजिशकर्ताओं की सहायता की थी। हत्याकांड की साजिश यूपी के शाहजहांपुर में रची गई थी। यहां तक कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर षड्यंत्रकारियों के पास शहाजहांपुर भी गए थे।
शूटरों की पहचान सर्वजीत सिंह (निवासी तरनतारण, पंजाब) और अमरजीत उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा (निवासी नगली फतेहगढ़, चूड़ियां रोड, थाना कम्मो, जिला अमृतसर पंजाब) के रूप में हो चुकी है। बता दें कि नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गुरुद्वारे में ही दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हत्याकांड में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब और अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया है। इसके अलावा पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन और लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें से एक पूर्व आईएएस भी है। इस मामले में पुलिस की टीमें कई राज्यों में दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications