'पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम नहीं आती', हमें इसे बदलना होगा: पीएम मोदी
उत्तराखंड के रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी ने रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें पुरानी धारणा बदलनी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें पुरानी धारणा बदलनी होगी कि 'पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती'। हमें इसे बदलना होगा। उत्तराखंड के रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी ने रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को बधाई दी।
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काफी निवेश किया जा रहा है
पीएम ने संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि उत्तराखंड में केंद्र सरकार हो या भाजपा सरकार, प्रत्येक युवा को उनकी रुचि और क्षमता के आधार पर आगे बढ़ने के नए अवसर और तरीके सुनिश्चित करने का हमारा निरंतर प्रयास रहा है। इसलिए केंद्र सरकार का लगातार प्रयास रहा है कि उत्तराखंड के युवा और हमारी युवा पीढ़ी अपने गांव लौटे। इसके लिए युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काफी निवेश किया जा रहा है, इससे दूर-दराज के इलाकों में आने-जाने में आसानी होगी और बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications