Silkyara Tunnel Rescue: पीएम मोदी ने लाइव देखा रेस्क्यू ऑपरेशन, पूरी कैबिनेट भी थी साथ

Uttrakhand Tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिल्क्यारा टनल (Silkyara Tunnel Rescue) में फंसे मजदूरों को मंगलवार की रात सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री मोदी नजर बनाए हुए थे। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी पूरी प्रक्रिया को टीवी के माध्यम से लाइव देख रहे थे। प्रधानमंत्री के साथ-साथ पूरी कैबिनेट ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लाइव देखा। सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूर जब सकुशल बाहर निकले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए।

Silkyara Tunnel Rescue

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि जब मजदूरों को निकालने की प्रक्रिया चक रही थी उस दौरान मंगलवार रात करीब 8 बजे कैबिनेट की बैठक चल रही थी। जब सभी मजदूर बाहर आए तो पीएम मोदी काफी भावुक थे।

सभी मजदूरों को रेस्क्यू के बाद चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पहुंच कर आज मुख्यमंत्री धामी ने उन सभी से मुलाकात की। मजदूरों से मुलाकात करने के बाद धामी ने बताया कि सभी मजदूर ठीक हैं। मजदूरों को बाद में एम्स ऋषिकेश (AIIMS, Rishikesh) ले जाया गया जहां सभी का मेडिकल चेकअप हुआ।

सिल्क्यारा सुरंग, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना, चार धाम का हिस्सा है। ये प्रोजेक्ट 1.5 बिलियन डॉलर की लागत से बनाया जा रहा है। 12 नवंबर को भूस्खलन (Landslide) की वजह से सिल्क्यारा सुरंग के अंदर मलबा भर गया। जिस कारण यहां काम कर रहे 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए। 17 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरंग से सकुशल बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ (NDRF and SDRF) की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई थी। मंगलवार की रात एनडीआरएफ और एसडीआरएफ (NDRF and SDRF) की टीम ने स्टील शूट का प्रयोग करते हुए सुरंग के अंदर प्रवेश किया। फंसे हुए मजदूरों तक पहुंचने के बाद टीम एक-एक कर मजदूरों को स्ट्रेचर के सहारे बाहर निकाला।

यह देखें: Uttarkashi Tunnel: रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बौखनाग के मंदिर पहुंचे अर्नोल्ड डिक्स, कहा- हमने जो देखा वह चमत्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+