PM MODI फिर आएंगे उत्तराखंड, तैयारियां तेज,उत्तरकाशी में ये जगह है खास, जानिए कब और कहां का करेंगे दौरा
PM Modi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी माह में शीतकाल यात्रा के लिए उत्तरकाशी के हर्षिल और मुखबा गांव जा सकते हैं। इसके लिए कई दिनों से प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पहले पीएम मोदी का 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेल के शुंभारंभ के दौरान उत्तरकाशी का प्रस्तावित था, लेकिन किसी कारणवश तब कार्यक्रम स्थगित किया गया।
अब माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में पीएम मोदी उत्तरकाशी जा सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी पहले मां गंगा के शीतकाल पड़ाव मुखबा गांव जा सकते हैं। इसके बाद हर्षिल घाटी में वाइब्रेंट विलेज का दौरा कर सकते हैं।

पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए उत्तरकाशी के डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने हर्षिल क्षेत्र का दौरा किया। डीएम ने अधिकारियों को पीएम के भ्रमण को लेकर की जा रही तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और गुणवत्ता व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम ने पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़े सुरक्षा इंतजामों के संबंध में भी विचार-विमर्श कर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया और अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
पीएम मोदी का इस माह गंगा जी की शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा एवं सीमांत क्षेत्र के संभावित भ्रमण से जुड़े इंतजामों को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं और मुखवा-हर्षिल क्षेत्र में अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर हर्षिल सहित आस-पास के अन्य हेलीपैड को चाक-चौबंद करने के साथ ही हैलीपैड से लेकर मुखवा तक की सड़कों को सुधारने का काम किया जा रहा है।
बगोरी हैलीपैड तक सड़क बनाने के साथ ही गंगोत्री मार्ग से सटे युकाडा हेलीपैड तक सड़क की पेंटिंग एवं अनुरक्षण के अनेक कार्य संपन्न कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के स्वागत में हर्षिल में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए उद्यान विभाग के परिसर में समतलीकरण व सौंदर्यीकरण सहित अनेक स्थानों पर पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है।
मुखवा में गंगा मंदिर एवं आस-पास के घरों को प्रधानमंत्री की आगवानी के लिए सजाया-संवारा जा रहा है। मुखवा में मंदिर के लिए पैदल मार्ग के सुधार, सीढियों के निर्माण के साथ ही पार्किंग का भी निर्माण कार्य प्रगति पर है। बिजली व पानी की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए भी इस क्षेत्र में कार्य कराए जा रहे हैं और सोलर हाईमास्ट लाईट्स एसवं स्ट्रीट लाईट्स स्थापित कराई जा रही हैं। सफाई एवं जन-सुविधाओं को लेकर भी क्षेत्र में अनेक कार्य कराए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की कमान खुद जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अपने हाथों में ले रखी है। जिलाधिकारी ने गंगोत्री मार्ग व बगोरी स्थित हैलीपैड का निरीक्षण कर लोनिवि व बीआरओ के अधिकारियों को सड़कों के अनुरक्षण एवं नव निर्माण के कार्यों को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हर्षिल स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग का निर्माण किए जाने और कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं व सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों से विचार-विमर्श कर जरूरी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थलों पर निरीक्षण कर हर्षिल-बगोरी में बनाई जा रही वीआईपी पार्किंग में प्रवेश व निकास की अलग-अलग व्यवस्था रखने तथा आम आगंतुकों के लिए गंगोत्री राजमार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुखवा में निर्माणाधीन पार्किंग तथा मंदिर के लिए बनाए जा रहे पैदल मार्ग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications