PM मोदी का हर्षिल-मुखवा का दौरा,मंडलाआयुक्त समेत अधिकारियों ने मिनट टू मिनट तैयारियों का लिया जायजा,पूरा अपडेट

पीएम मोदी के 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां पूरी होने लगी हैं। पीएम के दौरे को लेकर आज मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।मुखवा में गंगा मंदिर के दर्शन-पूजन तथा हर्षिल में प्रस्तावित कार्यक्रम के दूरदर्शन के माध्यम से लाईव प्रसारण और मीडिया कर्मियों के लिए व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर अनेक निर्णय लिए गए।

मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने पीएम के स्वागत से लेकर प्रस्थान तक के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के लिए सभी प्रबंध तय प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का ध्यान रख सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा के दौरान इस महत्वपूर्ण आयोजन में इस क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं एवं पर्यटन को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम भी सम्मिलित किए जाने का निश्चय किया गया।

PM Modi visit Harshil-Mukhwa Divisional Commissioner officials reviewed preparation minute by minute complete update

उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी की हर्षिल-मुखवा की प्रस्तावित यात्रा को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक तेयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इसी सिलसिले में आज सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल मंडल राजीव स्वरूप ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हर्षिल से लेकर मुखवा तक चल रही सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लेने के साथ ही इस दौरे की तमाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

हर्षिल में कार्यक्रम स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान सीटिंग प्लान, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति के साथ ही टॉयलेट एवं सफाई व्यवस्था को भी चुस्त-दुरस्त बनाए रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों और शिल्प कला पर आधारित प्रदर्शनी के ले-आउट प्लान तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिसके लिए जर्मन हैंगर का आकार बढाए जाने का निश्चय किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी राजीव स्वरूप ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, मूवमेंट एवं यातायात प्लान, पार्किंग व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण के मौके पर नेलांग, जादुंग, सोनम एवं पीडीए घाटी के अनछुए पर्यटन गंतव्यों में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के नजरिए से मोटर बाईक रैली, एटीवी-आरटीवी रैली, तथा दो ट्रैकिंग अभियानों को भी हर्षिल से फ्लैग ऑफ किए जाने की तैयारी की जा रही है। भारतीय सेना के दल द्वारा हर्षिल से पीडीए मोटरबाईक-एटीवी-आरटीवी रैली, यूटीडीबी के तत्वावधान में हर्षिल से जादुंग तक मोटरबाईक रैली निकाली जायेगी। जबकि आई.टी.बी.पी. के द्वारा नीलापानी से मुलिंग ला बेस तक और एन.आई.एम. द्वारा जादुंग से जनकताल तक के लिए ट्रैकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+