PM MODI का मुखबा- हर्षिल का दौरा टला, जानिए क्या बताई जा रही वजह, अब कब आ सकते हैं मोदी
PM MODI VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखबा हर्षिल का दौरा एक बार फिर आगे खिसक गया है। राज्य सरकार की और से पहले 27 फरवरी को पीएम के आने की संभावना को देखते हुए तैयारियां की जा रही थी। लेकिन अब मार्च तक टल गया है।
इसकी वजह मौसम की बाधा को माना गया है। मौसम विभाग ने उस दिन बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 26 से लेकर 28 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टल गया है। बता दें कि पहले पीएम मोदी का 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ के दौरान ही मुखबा गांव का दौरा प्रस्तावित किया गया। लेकिन फिर फरवरी में अलग से पीएम मोदी का कार्यक्रम तय करने की बात सामने आई।
इसको लेकर प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू की। मुखबा गांव और हर्षिल घाटी का प्रशासन और शासन स्तर से कायाकल्प करने को लेकर तैयारियां की गई। सीएम, सीएस, डीएम समेत कई अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। पार्किंग से लेकर व्यू प्वाइंट और कई निर्माण कार्य किए गए।
इस बीच पीएम मोदी का 27 फरवरी का दौरा प्रस्तावित होने की जानकारी आई। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मुखबा गांव पहुंचे और मां गंगा के शीतकाल प्रवास पर पूजा अर्चना कर तैयारियों का जायजा लिया। सीएम के लौटते ही पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना आई।
बताया गया कि मौसम विभाग ने 26 से 28 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी का अलर्ट है, जिस वजह से पीएम मोदी का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित होने की बात की। अब मार्च में 5 तारीख के आसपास मोदी के आने की संभावना जताई गई है।
बता दें कि पीएम मोदी को मुखबा गांव में शीतकाल यात्रा का संदेश देने के उद्देश्य से कार्यक्रम रखा गया था। इसके अलावा हर्षिल घाटी में मोदी के कुछ कार्यक्रम रखे गए थे। जिसमें पीएम मोदी को किसानों, सीमांत गांवों की समस्याओं और चीन सीमा पर बसे गांवों के पर्यटन के हिसाब से योजनाओं को शुरू करने का कार्यक्रम तय किया गया था। जो कि फिलहाल टल गया है।












Click it and Unblock the Notifications