ऋषिकेश में मोदी की रैली के जरिए एक साथ गढ़वाल की तीन सीटों पर जीत की गारंटी, जानिए क्या है भाजपा की प्लानिंग
उत्तराखंड में पीएम मोदी के मैजिक को वोट में बदलने के लिए भाजपा एक और रेली कराने की प्लानिंग में जुटी है। इस बार भाजपा की प्लानिंग मोदी की ऋषिकेश में भव्य रैली कराने की तैयारी है। इस रैली के जरिए भाजपा एक तीर से कई निशान साधने की कोशिश में है।

ऋषिकेश गढ़वाल, हरिद्वार और टिहरी लोकसभा सीटों को छूती है। ऐसे में भाजपा एक साथ गढ़वाल की तीन सीटें कवर करने को लेकर रणनीति में जुट गई है। ये रैली 12 अप्रैल को प्रस्तावित है। जिसके लिए भाजपा के रणनीतिकार अभी से प्लानिंग में जुटे हैं।
पीएम मोदी की 2 अप्रैल को रुद्रपुर में रैली आयोजित हो चुकी है। इस रैली के जरिए भाजपा ने चुनावी शंखनाद किया और एक साथ नैनीताल और अल्मोड़ा सीट को साधने की कोशिश की। उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। दो नैनीताल व अल्मोड़ा कुमांउ में। तीन गढवाल मंडल में टिहरी, गढ़वाल व हरिद्वार। इस तरह पीएम मोदी की पहली रैली से कुमांउ की दोनों सीटों को कवर कर चुके हैं।
अब ऋषिकेश में एक ही रैली से तीनों सीटों को भाजपा कवर करना चाहती है। इसके लिए पीएम का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। भाजपा ने इस बार जीत के साथ ही हर सीट पर पांच लाख के वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए मोदी, योगी समेत स्टार प्रचारकों का सहारा लिया जा रहा है।
पीएम मोदी के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी गढ़वाल की तीनों सीटों पर डिमांड बढ़ गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सबके मद्देनजर केंद्रीय नेतृत्व से यहां के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रों में योगी की दो से तीन सभाएं अथवा रोड शो के कार्यक्रम मांगे गए हैं। प्रयास ये किया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में 10 से 16 अप्रैल के बीच उनके कार्यक्रम तय हों। खासकर हरिद्वार व गढ़वाल सीट पर योगी का व्यापक असर है।












Click it and Unblock the Notifications