सेवानिवृत आईजी पुलिस विमला गुंज्याल बनेंगी ग्राम प्रधान! वाइब्रेंट गांव गुंजी के ग्रामीण पेश कर सकते हैं मिसाल

Retired IG Vimala Gunjyal pradhan: उत्तराखंड में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर गांव में प्रत्याशी अपना दम दिखा रहे हैं। इस बीच कई गांवों से दिलचस्प तस्वीर भी सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर सामने आई है वाइब्रेंट गांव गुंजी से।

सेवानिवृत आईजी पुलिस विमला गुंज्याल ग्राम प्रधान के लिए मैदान में उतर रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया में ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने की इच्छा जाहिर की है। लेकिन गुंजी से चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।

panchayat chunav Retired IG Police Vimala Gunjyal become Gram Pradhan Villagers Vibrant Gunji

नामांकन की आज आखिरी तारीख है ऐसे में आज शाम तक ही तस्वीर साफ हो पाएगी कि सेवानिवृत आईजी पुलिस विमला गुंज्याल निर्विरोध ग्राम प्रधान बनती हैं या फिर चुनावी मैदान में उतरती हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार धारचूला (पिथौरागढ़)। वाइब्रेंट विलेज गुंजी से निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाए जाने की चर्चा के बीच सेवानिवृत्त आईजी पुलिस विमला गुंज्याल धारचूला पहुंच गई हैं।

आज नामांकन कराएंगी

उन्होंने शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदा। शनिवार यानि आज वह नामांकन कराएंगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के जिन चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे वे अब नामांकन नहीं करेंगे। शनिवार को आयोजित बैठक में विमला गुंज्याल को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाने का प्रस्ताव पारित होने की पूरी उम्मीद है। जिसके लिए आज का इंतजार किया जा रहा है।

वाइब्रेंट विलेज गुंजी गांव देश का पहले गांव में से एक

उत्तराखंड का वाइब्रेंट विलेज गुंजी गांव देश का पहले गांव में से एक है। यह तिब्बत और नेपाल की सीमाओं के पास में स्थित है। जो कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पड़ता है। गुंजी गांव नैनीताल से करीब 161 किमी, मुनस्यारी से करीब 60 किमी और धारचूला से करीब 48 किमी की दूरी पर पड़ता है।

उत्तराखंड कैडर में आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी

मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के गुंजी गांव निवासी विमला गुंज्याल ने उत्तराखंड कैडर में आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। सोशल मीडिया में हर तरफ उनके निर्विरोध प्रधान बनाने की चर्चा हो रही है। जिसकी हर तरफ तारीफ भी हो रही है। प्रधान के लिए महिला रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का सामने आना और समाज सेवा के लिए आगे आना एक नई मिसाल पेश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+