'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संदिग्धों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान, ये है पूरा अपडेट

Operation Sindoor पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 ​ठिकानों पर हमले किए। जिसके बाद से पूरे देश में अलर्ट है। इस बीच आज पूरे देश भर में मॉक ड्रिल भी किया जाएगा। इन हालातों केो देखते हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब दून पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

तड़के सुबह से ही जिले के नगर और देहात क्षेत्र में संदिग्धों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमो की और से अर्धसैनिक बलों के साथ बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए कार्रवाई की गई। संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर लगातार की जा रही है।

Operation Sindoor dehradun police alert mode campaign being run against suspects complete update

भारतीय सेना की ओर से 06/07 मई 2025 की देर रात्रि पाकिस्तान में कार्रवाई के लिए चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एसएसपी देहरादून की ओर से दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ तड़के सुबह से ही जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए संधिक्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है, इस दौरान पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए संधिक्त व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया जा रहा है।

भारत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों की मौत का बदला ले लिया। भारत ने पाकिस्तान को करारा जबाव देते हुए 6-7 मई की रात के वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK को मिलाकर 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें से 4 पाकिस्तान के और 5 पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से हैं। भारतीय सेना ने सिविलियन और सेना को छोड़कर ऐसे ठिकानों को निशाना बनाया जो कि आंतकवाद के अड्डे बने हुए थे। भारत के जबाव को लेकर अब पूरे देश ही ​नहीं विदेश से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ​जो कि इस जबावी हमले को सही बता रहे हैं। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान का क्या कदम होता है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में पूरा देश अलर्ट मोड पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+