ऑपरेशन सिलक्यारा और तीन राज्यों में प्रचंड जीत का उत्तराखंड की सियासत पर होगा ये असर, जल्द होगा निर्णय

ऑपरेशन सिलक्यारा के पूरा होने और मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यों में प्रचंड जीत से गदगद भाजपा अब उत्तराखंड में भी मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट जारी कर सकती है। लंबे समय से इसको लेकर भाजपा हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व दुविधा में नजर आ रहा है। लेकिन अब लोकसभा से पहले पार्टी सभी तरह के समीकरणों को साधने में जुट गई है। जिससे चुनावों मे किसी तरह की परेशानी न हो।

Operation Silkyara victory in three states effect politics Uttarakhand, decision will taken soon

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार मंत्रियों के पद भरे जा सकते हैं। मंत्रिपद भरने के साथ ही दायित्वधारियों की एक ओर लिस्ट जारी हो सकती है। पहले दा​यित्वधारियों को नए साल का तोहफा दिया जा सकता है। बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर केंद्रीय नेतृत्व से इसको लेकर राय मशविरा कर चुके हैं। हालांकि ये तय नहीं है कि मंत्रिमंडल का विस्तार कब तक होगा।

लेकिन जिस तरह की चर्चा एक मंत्री को लोकसभा चुनाव लड़ाने की है, उससे ये संकेत मिल रहा है कि पहले मंंत्रिमंडल का विस्तार तय है। भाजपा के अंदरखाने रेखा आर्य को अल्मोड़ा सीट से लड़ाने की चर्चा है। जो कि वर्तमान में एक मात्र महिला कोटे से मंत्री है। जिनको चुनाव लड़ाने से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दिलाने की चर्चा भी होने लगी है।

एक ओर मंत्री के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में पांच सीटें रिक्त हो जाएंगी। ऐसे में सीएम धामी जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। इस बीच दायित्वधारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
धामी सरकार में विभिन्न बोर्डों, निगमों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के खाली पदों को भरने के लिए दो सूचियां जारी हो चुकी हैं। जबकि दो सूचियां ओर जारी की जानी हैं। जिनकी संख्या 50 पार हो सकती हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार और दायित्व आवंटन की संभावना से इंकार नहीं किया है। हालांकि उन्होंने इन फैसलों को लेने का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री के पास होने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+