New Year Celebration 2024: हर्षिल घाटी में कुदरत की खूबसूरती के साथ करिए नए साल का स्वागत, न​हीं भूलेंगे जश्न

New Year Celebration 2024: भागीरथी और जाड़ गंगा के तट पर बसा खूबसूरत कस्बा है हर्षिल। जो कि उत्तरकाशी मुख्यालय से 85 किमी दूर है। देवदार के पेड़ों से घिरे हर्षिल में सुबह की किरण भागीरथी नदी में अपनी चमक बिखेरती है। जो कि पर्यटकों को मनमोहक कर देती है। ​इन दिनों बर्फबारी का लुत्फ उठाने को पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में नए साल का जश्न मनाने के लिए इससे खूबसूरत लोकेशन नहीं हो सकती है।

 New Year Celebration 2024 uttarakashi harshil valley Welcome new year beauty nature not forgotten.

क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में तैयारियां शुरू हो गई है। हर्षिल घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है अब न्यू ईयर पर बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले ही बुकिंग होने शुरू हो चुकी है। जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

हर्षिल घाटी की खूबसूरती का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां बड़े पर्दे से लेकर कई वेब सीरीज और गढ़वाली फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। हर्षिल घाटी में फिल्म शूटिंग की शुरुआत राम तेरी गंगा मैली से हुई थी। इसके बाद कई फिल्मों के गाने हर्षिल घाटी में फिल्माएं गए।

2018 में पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक की शूटिंग भी हर्षल घाटी में हुई। स्थानीय व्यापारी अनुज सेमवाल ने बताया कि हर्षिल घाटी में कुदरत की असीम खूबसूरती को निहारने के लिए छोटे-बड़े कई गेस्ट हाउस, होम स्टे बने हुए हैं, जो वर्षभर संचालित रहते हैं। यहां 2 हजार से लेकर 3 हजार तक के होम स्टे और होटल आसानी से मिल जाते हैं।

इसके अलावा अगर टैंट या सेब के बगीचों के बीच रात गुजारने का एहसास करना है तो 5 हजार रुपए तक खर्च करना पड़ सकता है। इसके लिए बुकिंग हो रही है। साथ ही न्यू ईयर के लिए स्पेशल पैकेज तैयार हो रहे हैं। इसमें स्थानीय व्यंजन, बौनफायर और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए पूरा पैकेज बनाया गया है। इन दिनों आसानी से हर्षिल पहुंचा जा सकता है। जो कि हसीन वादियों के बीच लेकर जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+