New Year Celebration 2024: जंगल सफारी के साथ मनाएं नए साल का जश्न, कहां करें बुक और कितना आएगा खर्चा
New Year Celebration 2024 नए साल का जश्न जंगल सफारी के साथ करने का प्लान हैं तो उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में परिवार और दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कार्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए जंगल की सफारी से लेकर मनोरंजन और परिवार के साथ घूमने फिरने का सबसे बेस्ट विकल्प है। डे विजिटर कॉर्बेट पार्क के झिरना, बिजरानी, दुरागादेवी, पाखरो, ढेला, गर्जिया जॉन में डे विजिट कर सकते हैं।

जंगल सफारी के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की वेबसाइट पर जाकर सीधे मोबाइल नंबर से बुकिंग की जा सकती है। जिसमें ओटीपी डालकर नाइट स्टे, डे विजिट आदि जिस तरह की सर्विस चाहिए तुरंत बुक कर सकते हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क की बुकिंग वेबसाइट www.corbettonline.uk.gov.in पर जाकर आसानी से सफारी या दूसरी सुविधाएं बुक की जा सकती हैं।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में है। यह बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। इसके अलावा बाघ, तेंदुआ और जंगली हाथियों सहित कई जानवर देखने को मिल जाते हैं।
यह भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है। इसे 1936 में बंगाल बाघ की रक्षा के लिए हैंली नेशनल पार्क के रूप में बनाया गया था। जिसका नाम आयरिश मूल के भारतीय लेखक व महान दार्शनिक जिम कार्बेट के नाम पर रखा गया है। दिल्ली से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क 260 किलोमीटर दूर है।
जिम कार्बेट आने के लिए रामनगर स्टेशन तक ट्रेन से पहुंच सकते हैं। रानीखेत एक्सप्रेस, कॉर्बेट लिंक एक्सप्रेस और काठगोदाम एक्सप्रेस प्रमुख ट्रेनें हैं। यहां से 15 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा टैक्सी से भी पहुंच सकते हैं। पार्क घूमने के लिए 1 हजार रुपये खर्चा आता है। यहां सफारी जीप के लिए 2200 रुपये देने होंगे। इस तरह ये टूर आपको 5 से 8 हजार रुपए प्रति व्यक्ति आ सकता है। यहां कम से कम तीन दिन का टूर बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications