NEET UG 2023 Result: उत्तराखंड की टॉपर बनी शगुन, पहली बार में किया टॉप, इन परीक्षाओं में भी रह चुकी अव्वल
में उत्तराखंड की टॉपर बनी देहरादून की शगुन गहलोत ने पहली बार में ही परीक्षा देकर सफलता हासिल की है। शगुन ने नीट में 720 में से 700 अंक प्राप्त कर देश भर में 320वीं रैंक हासिल की है।
NEET UG 2023 Result में उत्तराखंड की टॉपर बनी देहरादून की शगुन गहलोत ने पहली बार में ही परीक्षा देकर सफलता हासिल की है। शगुन ने नीट में 720 में से 700 अंक प्राप्त कर देश भर में 320वीं रैंक हासिल की है।
शगुन का परिवार मूल रूप से बिजनौर के चांदपुर के पास का रहने वाला है। उन्होंने इसी साल एसजीआरआर पटेलनगर से बारहवीं की है। 12वीं में उनके 98.2 प्रतिशत अंक थे। शगुन पंतनगर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा की स्टेट टॉपर भी रह चुकी हैं।

शगुन के पिता डाॅ. मनोज गहलोत गुरुराम राय विवि में प्रोफेसर हैं, और मां रेणु बिजनौर में सरकारी शिक्षिका हैं। शगुन ने बताया कि फरवरी में वे करीब एक सप्ताह बेहद बीमार रहीं, लेकिन उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। शगुन ने बताया कि परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है, लेकिन मेरा सपना डॉक्टर बनने का है।
छोटी बहन ने बहुत सपोर्ट किया
शगुन ने कहा कि दादा-दादी, मम्मी-पापा और छोटी बहन ने बहुत सपोर्ट किया है। सभी लोग मेरी प्रेरणा हैं। श्री गुरु राम राय शिक्षा एवं चिकित्सा मिशन के प्रमुख श्री महंत देवेंद्र दास महाराज ने शगुन को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शगुन अन्य बेटियों को लिए भी प्रेरणा है।












Click it and Unblock the Notifications