Nainital news: गहरी खाई में गिरा वाहन,14 साल की लड़की समेत दो की मौत, महोत्सव से खरीदारी कर लौट रहे थे
नैनीताल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बेतालघाट थाना क्षेत्र में रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर एक वाहन के अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
13 लोग घायल हो गए। हादसे में 65 वर्षीय उम्मेद सिंह और 14 साल की एक लड़की ने भी दम तोड़ दिया।

बताया गया कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे। रविवार देर रात नैनीताल में एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। 13 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया।
हादसे में 65 वर्षीय उम्मेद सिंह और 14 साल की एक लड़की ने भी दम तोड़ दिया। बताया गया कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग के बदहाल होने के चलते वाहन खाई में जा पलटा। लोगों का आरोप है कि सड़क मार्ग ठीक नहीं होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। चार दिन पहले ओखलकांडा में पिकअप वाहन के गिरने से सात लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
मृतकों के नाम
उमेद सिंह , उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम नैनीचक, तहसील बेतालघाट, जिला नैनीताल
मीनाक्षी बोहरा, , उम्र 15 वर्ष, निवासी खैराली बंगा, तहसील बेतालघाट, जिला नैनीताल
हायर सेंटर रेफर
बबीता कठायत, उम्र 12 वर्ष, कंचन कठायत, उम्र 15 वर्ष, दीपा, उम्र 24, पना देवी, उम्र 15, निवासी बेतालघाट, जिला नैनीताल,












Click it and Unblock the Notifications