Nainital घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो कर लें ये काम, नहीं तो नो एंट्री!
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की और से नियम लागू किया गया है। जिला प्रशासन ने नैनीताल शहर में बेरोकटोक एंट्री पर रोक लगा दी है।

गर्मियां शुरू होते ही पर्यटक सबसे ज्यादा नैनीताल या मसूरी का रूख करते हैं। इन दोनों पर्यटक स्थलों के लिए आसानी से ट्रेन या बसें मिल जाती है। साथ ही यहां दिल्ली, एनसीआर आदि जगहों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। ऐसे में नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की और से नियम लागू किया गया है।
नैनीताल शहर में बेरोकटोक एंट्री पर रोक
जिला प्रशासन ने नैनीताल शहर में बेरोकटोक एंट्री पर रोक लगा दी है। नैनीताल के माल रोड में नो पार्किंग जोन भी रहेगा। प्रशासन ने होटल और होम स्टे की लिस्ट जारी की है। होटल, होम स्टे में बुकिंग होने पर शहर में एंट्री होगी। प्रशासन का कहना है कि पर्यटक केवल रजिस्टर्ड होटल में ही बुकिंग करें।
कैंची धाम जाने के लिए शटल सेवा भी शुरू
कैंची धाम में लग रहे जाम से छुटकारा पाने के लिए भी प्रशासन ने खास तैयारी की है। भवाली में केवल 30 गाड़ियां ही पार्क हो सकेंगी, कैंची धाम जाने के लिए शटल सेवा भी शुरू की जाएगी। जाम से बचने के लिए बड़े और छोटे वाहनों को राम गढ़ से भी भेजने की प्लानिंग है।
ऐसे पहुंचे नैनीताल
नैनीताल आने के लिए काठगोदाम नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जो लगभग 34 किमी दूर स्थित है। नैनीताल से दिल्ली की दूरी 329 किमी है। करीब 7 घंटे में सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं।
इन नियमों को करें फॉलो
नैनीताल में एंट्री के लिए हल्द्वानी कालाढुंगी रोड़ लेना होगा। पटवाडांगर से बेलबसानी होते हुए यात्री नैनीताल से बाहर निकलेंगे। पार्किंग फुल होने पर वाहन रुसी बाईपास और नारायण नगर में पार्क करवाए जाएंगे। वाहनों की सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। नैनीताल के माल रोड में नो पार्किंग जोन भी रहेगा।
खुर्पाताल वाटर फॉल में पार्किंग की सुविधा नहीं मिलेगी। पंगोट जाने वाले वाहनों को सीधा भेजने के निर्देश हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications