Nainital में बवाल सड़कों पर उतरे लोग, समुदाय विशेष के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा, जानिए पूरा मामला

Nainital नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो संगठन आमने सामने आ गए हैं। एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। साथ ही समुदाय विशेष की दुकानों में जमकर तोडफोड और मारपीट की। जिसके वीडियो भी अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पथराव भी हुआ, जिस पर पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा। पूरे इलाके में तनाव है। नैनीताल शहर में बुधवार को सांप्रदायिक तनाव हो गया। देर शाम को एक बुजुर्ग ठेकेदार पर एक बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आते ही लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों की भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर इकट्ठी हो गई।

Nainital people riots tremendous anger particular community know matter police communal tension

हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर मारपीट भी की। रात में बवाल हुआ तो बाजार बंद हो गया। Nainital की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो भीड़ ने मल्लीताल कोतवाली घेर ली और बाद में कोतवाली के बाहर ही धरना दे दिया। बाद में पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पडा।

दूसरे दिन आज सुबह से ही लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कई संगठनों के साथ ही जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला। साथ ही अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तल्लीताल और मल्लीताल में बाजार बंद है। आज नगर के सभी स्कूल व यूनिवर्सिटी कैंपस बंद हैं। पर्यटकों को भी इससे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि 30 अप्रैल को नैनीताल में नाबालिग के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना जारी है और अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे भविष्य में कोई भी इस प्रकार की शर्मनाक घटना करने का साहस न कर सके।

समस्त नैनीताल वासियों एवं आगंतुकों से अपील करता हूँ कि कृपया शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
किसी भी ऐसी गतिविधि में भागीदारी न करें जिससे नैनीताल की गरिमा या पर्यटन क्षेत्र की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

बताया कि कल घटना के विरोध में कुछ युवाओं द्वारा मल्लीताल थाने/माल रोड व मस्जिद के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए शांति व्यवस्था स्थापित किया गया एवं लोगों को कानून व्यवस्था के मध्यनजर तितर-बितर किया गया। वर्तमान में नैनीताल/हल्द्वानी में सब जगह स्थिति सामान्य है। एहतियातन के तौर पर फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस इस मामले में कठोर कार्यवाही कर रही है। किसी भी तरह के भ्रामक पोस्ट/प्रचार-प्रचार के झांसे में ना आए, साथ ही जितने भी टूरिस्ट नैनीताल आ रहे हैं वह बेफिक्र होकर यहां आ सकते हैं पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा के लिए तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+