Nainital news: यहां शिक्षक और बाबू करेंगे ट्रैफिक ड्यूटी, शुरू हुआ विवाद, जानिए क्यों पड़ी जरुरत

नैनीताल जिले में शिक्षकों और बाबू की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीईओ बेसिक की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक पांच शिक्षकों को नैनीताल जिले में ट्रैफिक जाम के निराकरण के लिए नामित किया है। प्रशासन के इस फैसले का शिक्षक संघ ने विरोध किया है।

Nainital news Teachers Babu will do traffic duty controversy started know why there was a need

नैनीताल जिले में ट्रैफिक की समस्या गंभीर बनी हुई है। आए दिन ट्रैफिक सिस्टम चरमरता हुआ नजर आता है। इसके लिए प्रशासन की ओर से एक पहल करते हुए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का सहयोग लेने की बात सामने आई है। इसकी एक प्रमुख वजह पुलिसकर्मियों की कमी को भी बताया जा रहा है।

जिसके बाद राजकीय शिक्षक संघ इसके विरोध में उतर आया है। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बीते दिनों डीएम वंदना सिंह ने अधिकारियों की ड्यूटी एंट्री प्वाइंटों पर लगाई थी। डीईओ (माध्यमिक) पुष्कर लाल टम्टा ने रूसी बायपास पर ड्यूटी की।

डीईओ बेसिक की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक पांच शिक्षकों को नैनीताल जिले में ट्रैफिक जाम के निराकरण के लिए नामित किया है। ये शिक्षक सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। इनमें सहायक अध्यापक एलटी दान सिंह बिष्ट, आशीष साह, महिपाल चंद्र, वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंह नेगी, कनिष्ठ सहायक अंकित चंद्र शामिल हैं। शुक्रवार को एलटी शिक्षकों व वरिष्ठ सहायकों ने यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस की मदद की।

नैनीताल में पर्यटन सीजन में जाम की समस्या प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। इसके लिए कई तरह के प्रयोग किए जा चुके हैं। लेकिन जिस तरह से गर्मी का असर पड़ते ही पर्यटक नैनीताल की ओर पहुंच रहे हैं। उससे पूरा ट्रैफिक सिस्टम गडबडाया हुआ है। ऐसे में प्रशासन लगातार सभी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में मदद ले रहा है। इसी कड़ी में अब शिक्षकों का नंबर भी आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+