Nainital lok sabha result: उत्तराखंड में अजय भट्ट की सबसे बड़ी जीत, जानिए कांग्रेस को कितने वोटों से हराया

उत्तराखंड की नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को चुनाव हराया है। अजय भट्ट को 7 लाख 72 हजार से भी ज्यादा वोट पड़े।

Nainital lok sabha result Ajay Bhatt biggest victory know by how many votes Congress was defeated

जबकि कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 4 लाख 38 हजार वोट से संतुष्ट होना पड़ा। इस तरह अजय भट्ट तीन लाख 34 हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं।

उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों सीटों पर फिर से कब्जा कर लिया है। नैनीताल सीट पर सबसे ज्यादा मार्जिन से भाजपा चुनाव जीती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट दूसरी बार नैनीताल सीट से चुनाव जीते हैं। अजय भट्ट भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ साथ मोदी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री भी रहे हैं।

अजय भट्ट संगठन् से लेकर सरकार में जब भी जिम्मेदारी मिली, उन्होंने बखूबी से हर जिम्मेदारी को निभाया। इसके साथ ही अजय भट्टा को उनके सरल व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। अजय भट्ट का जीवन बेहद संघर्षों से भरा रहा।

वे भी कभी आजीविका के लिए चाय बेचते थे, दूनागिरी मंदिर में चूड़ी बिंदी सहित कभी सब्जी की दुकान चलाते थे। कम उम्र में पिता के निधन के बाद पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते उन्होंने ये सब किया। इसके बाद उनका समाज सेवा का जज्बा उन्हें राजनीति में ले आया। भाजयुमो के साथ ही भट्ट राज्य आंदोलन में भी सक्रिय रहे।

एक नजर अजय भट्ट के सियासी सफर पर

  • साल 1985 में भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई को ज्वाइन किया।
  • इसी साल भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी बने।
  • 1996 में विधानसभा का चुनाव लड़े और जीते भी।
  • 2007 तक विधायक रहे।
  • 2012 के विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष बने।
  • उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी बनाए गए।
  • 2019 में नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े
  • 2019 में हरीश रावत को रिकॉर्ड 339096 मतों से पराजित कर सांसद बने।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+