Nainital:नैना मंदिर में रील्स बनाने पर रोक,महिला का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर समिति ने लिया ये एक्शन
नैनीताल के प्रसिद्ध नैना मंदिर में रील्स बनाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही भक्तों को मर्यादित कपड़े पहनकर आने की अपील की गई है।
बीते दिनों एक महिला का नैना मंदिर में रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद बवाल बड़ा तो महिला ने सामने आकर माफी तक मांगी।

इसके बाद मंदिर समिति ने इसको लेकर सख्ती दिखाई है। अब मंदिर में रील बनाने वालों के खिलाफ एक्शन की बात की गई है। मंदिर प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि मंदिर परिसर के अंदर रील्स बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
भक्तों से अपील भी की गई है कि वो मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर की आए। उत्तराखंड के चारों धामों में मोबाइल प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही रील्स बनाने पर भी पाबंदी है। इसी तरह अन्य बड़े मंदिरों में भी अब इस तरह के नियम लागू कर दिए गए हैं।
नैनीताल शहर में स्थित नैना देवी मंदिर का संचालन करने वाले उदय ट्रस्ट प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि मां नैना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में शुमार है। देश भर के भक्त माता नैना देवी के दर्शन करने आते हैं। कई बार देखने में आया है कि भक्त मंदिर में रील्स बनाते हैं। जिस पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इसके अलावा मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए दिशा निर्देश जारी कर भारतीय संस्कृति के अनुरूप कपड़े पहनने की अपील की गई है। बताया गया कि बीते दिनों एक महिला ने मंदिर परिसर में आपत्तिजनक रील बनाई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिससे भक्तों की भावनाए आहत हुई थी।
विवाद बढ़ा तो महिला ने मंदिर प्रबंधन से सामने अपनी गलती मानी थी और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद मंदिर समिति ने रील्स बनाने पर रोक लगा दी। साथ ही कहा गया कि मंदिर में मोबाइल का इस्तेमाल किया तो फोन जब्त कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications