Nainital Accident कैंची धाम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा, बरेली के पर्यटकों की कार हादसे का शिकार, तीन की मौत
Nainital Accident उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्रसिद्ध कैंची धाम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीनों महिलाएं शामिल हैं। घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार में कुल नौ लोग सवार थे। कार सवार सभी लोग बरेली के बताए जा रहे हैं। जो कि एक ही परिवार और एक ही जगह के बताए जा रहे हैं।हादसा सुबह कैंची धाम से पहले निगलाट में हुआ। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

उत्तर प्रदेश के बरेली से उत्तराखंड के नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल नौ लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती कैंची धाम क्षेत्र में स्कॉर्पियो हादसे में घायलों में भवाली चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। हादसा सुबह कैंची धाम से पहले निगलाट में हुआ। सभी वाहन सवार उत्तर प्रदेश के बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 09:46 बजे आपदा प्रबंधन केंद्र, नैनीताल से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भवाली से आगे अल्मोड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा स्कॉर्पियो है, जो बरेली से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहा था। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल 06 घायलों को सुरक्षित निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया तथा 03 मृतकों के शव निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।
घायलों के नाम
- ऋषि पटेल उम्र 7 निवासी बरेली
- स्वाति उम्र 20 पुत्री भूप राम
- अक्षय उम्र 20 पुत्र चंदन सिंह पटेल
- ज्योति उम्र 25 पत्नी करन निवासी
- करन 25 पुत्र जितेंद्र चालक
- राहुल पटेल उम्र 35 पुत्र भूप राम
मृतकों के नाम
- गंगा देवी उम्र 56 पत्नी भूप राम
- बृजेश कुमारी उम्र 26 पुत्री राहुल पटेल
- नैंसी गंगवार उम्र 24 पुत्री जयपाल सिंह












Click it and Unblock the Notifications