अंकिता मर्डर केस: पुलकित आर्य के पिता का बयान, कहा- वो 'सीधा-साधा' बालक है
देहरादून, सितंबर 25। अंकिता भंडारी मर्डर केस में पूर्व बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस ने अरेस्ट भी कर लिया है। पुलकित के खिलाफ पूरे उत्तराखंड की जनता में जबरदस्त आक्रोश है। हर कोई उसके लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहा है, लेकिन पुलकित के पिता विनोद आर्य अपने बेटे के गुनाहों पर पर्दा डालने की कोशिश में लगे हैं। विनोद आर्य ने अपने बेटे को 'सीधा-साधा बालक' बताया है।

निर्दोष है पुलकित आर्य- विनोद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद आर्य ने पुलकित पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि उनका बेटा निर्दोष है। आर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, "वह तो सीधा-साधा बालक है, उसे केवल अपने काम की चिंता रहती है। मैं अपने बेटे पुलकित और अंकिता भंडारी दोनों के लिए इंसाफ की मांग करता हूं।"
काफी समय से अलग रह रहा है पुलकित- विनोद आर्य
विनोद आर्य ने कहा है कि उनका बेटा कभी हत्या नहीं कर सकता, वो कभी इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं रहा। विनोद आर्य ने बताया है कि उनका बेटा काफी समय से उनसे अलग रह रहा है, लेकिन फिर भी मैं उसे अच्छे से जानता हूं वो किसी की हत्या नहीं कर सकता। आपको बता दें कि इस मामले में विनोद आर्य को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है। वहीं पुलकित के भाई अंकित आर्य को सरकार ने ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया है।
वहीं विनोद आर्य ने दावा किया है कि उन्होंने मामले में निष्पक्ष रहने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए खुद ही पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, "पुलकित निर्दोष हैं, फिर भी मैंने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए भाजपा से इस्तीफा दिया है। मेरे बेटे अंकित ने भी इस्तीफा दे दिया है।"
आपको बता दें कि पुलकित आर्य अंकिता मर्डर केस में मुख्य आरोपी हैं। पुलकित उसी रिजॉर्ट के मालिक हैं, जहां अंकिता की हत्या हुई है। शुक्रवार को रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता के साथ गिरफ्तार किया गया था। राज्य के पुलिस प्रमुख अशोक कुमार ने कहा कि आरोपी से पूछताछ और महिला के मोबाइल चैट इतिहास के आधार पर जांच से पता चलता है कि उस पर रिसॉर्ट में मेहमानों को "विशेष सेवाएं" प्रदान करने के लिए दबाव डाला गया था, जिसका उसने विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications