Uttarakhand:स्कूलों में हर साल होगी मानसून छुट्टी, धामी सरकार की ये है तैयारी, हिमाचल फॉर्मूला हो सकता है लागू

उत्तराखंड में अब धामी सरकार बारिश के सीजन में मानसून की छुट्टी देने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री धन सिंह की मानें तो सीएम पुष्कर सिंह धामी की सहमति के बाद मानसून में 10 से 12 दिन स्कूलों का अवकाश घोषित किया जाएगा।

उत्तराखंड में अब धामी सरकार बारिश के सीजन में मानसून की छुट्टी देने पर विचार कर रही है। इसकेा लेकर जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने एक अखबार के कार्यक्रम में इस बात की जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी में से कुछ छुट्टियां कम कर मानसून में 10 से 12 दिन का अवकाश दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

monsoon holiday in schools every year pushkar Dhami government Himachal formula may be applicable

उत्तराखंड में 40 से 45 दिनों का गर्मियों का अवकाश दिया जाता है। इस दौरान जून के माह में स्कूल बंद रखे जाते हैं। 1 जुलाई से सभी स्कूल खुल जाते हैं। लेकिन जुलाई में मानूसन आते ही स्कूलों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। खासकर पहाड़ों में मानूसन में बरसाती नाले और गदेरे उफान पर होते हैं। जिससे स्कूल पहुंचने मेंं बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इधर मैदानों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। इस वजह से मानसून में कई बार मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्कूल बंद करने पड़ते हैं। ऐसे में अब धामी सरकार इस समस्या का समाधान लेकर आने वाली है। शिक्षा मंत्री धन सिंह की मानें तो सीएम पुष्कर सिंह धामी की सहमति के बाद ही मानसून में 10 से 12 दिन स्कूलों का अवकाश घोषित किया जाएगा।

इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही शिक्षक संगठनों और अभिभावकों से राय भी ली जाएगी। इन छुट्टियों को गर्मी की छुट्टी से एडजस्ट किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिमाचल में ये व्यवस्था पहले से लागू है। उत्तराखंड में जल्द ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+