Modi Cabinet 3.0: उत्तराखंड से अजय टम्टा बने मंत्री,कांग्रेस ने याद दिलाया चुनाव के दौरान किया ये वादा
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उत्तराखंड से अजय टम्टा को जगह मिली है। उत्तराखंड से तीसरी बार भाजपा को पांचों सीटें मिली हैं।
ऐसे में इस बार उत्तराखंड से मोदी मंत्रिमंडल में जगह को लेकर कई दावेदार थे। लेकिन सभी तरह के समीकरण और मोदी सरकार में पहले भी मंत्री रहे अजय टम्टा को दूसरी बार जगह मिली है।

हालांकि अजय टम्टा को जगह मिलने से कांग्रेस को भाजपा पर हमला करने का मौका मिल गया है। कांग्रेस का आरोप है कि जब चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह और अमित शाह गढ़वाल सीट पर आए थे तो उन्होंने जनता से वादा किया था कि आप सांसद चुनकर भेजें, केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी यानि मंत्री बनने का इशारा किया था। ऐसे में कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है।
Recommended Video
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पीएम मोदी को याद दिलाना चाहते हैं कि गौचर में आयोजित रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता से वादा किया था कि अनिल बलूनी को सांसद बनाने का कार्य करेंगे। उनको केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी हमारी रहेगी, इसके लिए जनता को इशारा ही काफी है।
कहा कि इसी दौरान अमित शाह ने भी अपनी रैली में अनिल बलूनी को लेकर कहा कि आप इन्हें सांसद बनाएं गढ़वाल की चिंता में स्वयं करूंगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अमित शाह को अपना गढ़वाल की जनता से किया गया वादा निभाना चाहिए।
माहरा ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान के बडे-बडे दावे करती है और यह भी सच है कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति ने भाजपा के सासंदों को जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तो भाजपा को मातृशक्ति का सम्मान करते हुए उत्तराखण्ड से एक मात्र महिला सांसद को भी केन्द्रीय मत्रिमण्डल में सम्मिलित करना चाहिए।
करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड ने लगातार भाजपा को तीसरी बार पांच सांसद चुनकर सदन में भेजे हैं। ऐसे में हम देखेगे कि प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड के मंत्रियों को क्या महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपते हैं। जिससे कि उत्तराखंड राज्य का विकास हो सके, साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते अजय भट्ट को रक्षा मंत्रालय से हटाये जाने के निर्णय को भी दुर्भाग्यपूर्ण फैसला बताया।












Click it and Unblock the Notifications