उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड, दर्जनभर से ज्यादा मकान जलकर खाक
उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड से कई मकान जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि कम से कम 15 लकड़ी के मकान चपेट में आए हैं।
आग की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। फायर ब्रिगेड एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुचीं। जिसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

इस बीच प्रशासन की ओर से वायु सेना की भी मदद मांगी गई थी। लेकिन इससे पहले हालात सामान्य हो गया। बताया जा रहा है कि गांव में आग बुझाने के लिए पानी की आपूर्ति नहीं थी।
ऐसे में ग्रामीण ज्यादा भयभीत होगए। प्रशासन को उत्तरकाशी के दूरस्थ मोरी तहसील के अंतर्गत सालरा गांव में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। मोरी तहसील के स्थान बेनोल से सालरा गांव की पैदल दूरी 8 किलोमीटर है। ग्राम प्रधान सालरा ने ही प्रशासन को आग लगने की घटना की सूचना दी थी।
जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर रवाना किया गया था। अग्निशमन के अलावा मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया।
उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने भी उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना की जानकारी ली थी। साथ ही राहत और बचाव कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए थे। वहीं हेलीकॉप्टर की मदद के लिए वायु सेना से अनुरोध किया गया था।
लेकिन उससे पहले ही संयुक्त रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पा लिया है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। बताया जा रहा है कि 15 मकान को पूरी तरह से नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications