मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी,पूर्व विधायक समेत कई नेताओं की भाजपा में ज्वाइनिंग

Mallikarjun Kharge भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी की है। जिस दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने देहरादून से चुनावी रैली कर शंखनाद किया। उसी दिन कांग्रेस खेमे से पूर्व विधायक पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावतऔर सैकड़ों जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न पार्टियों के हजारों पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा।

Major breach congress before Mallikarjun Kharge rally many leaders former MLA joining BJP

पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत 2007 में कोटद्वार विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीते थे। शैलेन्द्र रावत 2012 के बाद में कांग्रेस में चले गए थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रावत की बजाय तत्कालीन सीएम बीसी खंडूडी को कोटद्वार से चुनाव लड़ाया था। हालांकि वे चुनाव हार गए।

जिसके बाद भाजपा ने शैलेन्द्र रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने की स्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इसके बाद शैलेन्द्र रावत ने 2017 व 2022 में यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव हार गए। अब एक बार फिर शैलेद्र रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि शैलेंद्र को नगर निगम का चुनाव लड़ाया जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज देश का राजनैतिक माहौल भाजपामय है, जिसे ऐतिहासिक जीत में तब्दील कर हमे विकास पुरुष मोदी के हाथों को मजबूत करना है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज पार्टी में शामिल होने वालों का सैलाब बताता है कि राज्य की पांचों सीट दुगने मतों से जीतने के साथ इस बार 400 आंकड़ा हम पार करने जा रहे हैं ।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस समेत विभिन्न पार्टियों से शामिल ढ़ाई हजार से अधिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं का माला एवं पटका पहना कर स्वागत किया गया। जिसमे पूर्व विधायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ बड़ी सांख में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, उपप्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, प्रधान के अतिरिक्त कांग्रेस व अन्य पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और सीएम प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री जोशी ने पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेंद्र रावत, केदारनाथ से कुलदीप रावत, राजेंद्र कंडारी देवप्रयाग पंचायत अध्यक्ष, कृष्णकांत कोठियाल, प्रमुख जयपाल पंवार, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी के साथ पुरोला, घनसाली, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ के हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई । इस दौरान सभी नवांगुत सदस्यों ने पीएम मोदी, सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और पार्टी के जयकारों के बीच आतिशबाजी और ढोल बाजों के साथ जमकर जश्न मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+