उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी, 05 जून: उत्तराखंड में बस खाई में गिरने से भीषण हादसा हो गया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। हादसा उत्तरकाशी में हुआ है, जहां यमुनोत्री जा रही बस खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर दमटा के पास यह भीषण हादसा हुआ है। बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गई, जिसमें अब तक 25 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है।

Uttarakhand Bus Accident

मध्य प्रदेश के रहने वाले सभी मृतक

हादसे की जानकारी देते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से 29 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी जिले के दमटा के पास खाई में गिर गई। 25 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार बडकोट, एसडीआरएफ, पुलिस और एंबुलेंस तैनात है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ली हादसे की जानकारी

बस के खाई में गिरने की सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर दिया। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बस हादसे की जानकारी ली है। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत दुःखद है। इस पर मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। NDRF भी शीघ्र वहां पहुंच रही है।

पीएम मोदी ने हादसे पर शोक किया व्यक्त, मुआवजे का ऐलान

वहीं यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम में पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। सीएम आपदा कंट्रोल रूम से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। बस दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने उत्तराखंड में बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए की मुआवजा राशि की घोषणा की है। वहीं एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

इधर, उत्तराखंड में हुई बस दुर्घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया है। हादसे के शिकार सभी लोग मध्य प्रदेश के हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुखद घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+