महाशिवरात्रि पर आज कुंभनगरी हरिद्वार में पहला शाही स्नान ,हरकी पौड़ी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाशिवरात्रि पर आज कुंभनगरी हरिद्वार में पहला शाही स्नान ,हरकी पौड़ी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हरिद्वार: देश भर में आज गुरुवार (11 मार्च) को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि पर आज हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। इसको लेकर बुधवार की रात से ही हरकी पौड़ी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। हरकी पौड़ी सहित कुंभनगरी हरिद्वार के हर घाट पर आज श्रद्धालुओं की भीड़ देखते बन रही है। हजारों की संख्या में लोग महाशिवरात्रि पर गंगा में स्नान करने आए हैं। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक बुधवार को शाम को साढ़े छह से आठ बजे के बीच में ही करीब साढ़े तीन लाख श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे। प्रशासन ने कोरोना वायरस को देखते हुए कोविड एसओपी लागू की है। मेला प्रशासन ने अपने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी है। पूरे जिले में थर्मल स्क्रीनिंग और रैंडम सैंपलिंग बढ़ा दी गई है।

Recommended Video

    Mahashivratri 2021: देशभर में Mahashivratri की धूम, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी । वनइंडिया हिंदी
    MahaShivaratri

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी महाशिवरात्रि पर आज कुंभनगरी हरिद्वार में पहला शाही स्नान को लेकर ट्वीट किया है। उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत ने लिखा है, हरिद्वार कुंभ मेले में गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टरर से पुष्प वर्षा की जाएगी। बीजापुर गेस्ट हाउस में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सुनिश्चित की जाए ऐसी निर्देश दिए गए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार में कुंभ के पहले शाही स्नान पर आज आह्वान अखाड़ा, किन्नर अखाड़ा , जूना अखाड़ा और अग्नि अखाड़ा सुबह 11 बजे हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे। इसके बाद आनंद अखाड़ा और निरंजनी अखाड़ा दोपहर एक बजे हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड में स्नान करने के लिए पहुचेंगे। वहीं इसके बाद अटल अखाड़ा और महानिर्वाणी अखाड़ा शाम चार बजे हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे।

    ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2021 : ऐसे करें व्रत और पूजा, शिव आराधना के नियम और पूजन विधि

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+