बार डांसर से प्यार और फिर शादी का दबाव, शादीशुदा लेफ्टिनेंट कर्नल कैसे बन गया हत्यारा, जानिए इनसाइड स्टोरी
देहरादून में एक बार डांसर के मर्डर में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। मामले के खुलासे के बाद इस मर्डर के देहरादून से लेकर नेपाल तक चर्चे हैं। जिस बार डांसर का कत्ल हुआ वो नेपाल मूल की बताई जा रही है। जिसे आरोपी सिलिगुडी पश्चिम बंगाल से अपने साथ लेकर देहरादून आया था। आरोपी की पत्नी भी देहरादून में ही रहती है। जिस वजह से लड़ाई झगड़ा होने लगा और वहीं महिला ने लेफ्टिनेंट कर्नल पर पत्नी का दर्जा देने का दबाव बनाना भी शुरू किया। जिस पर आरोपी ने हत्या की साजिश रची और महिला को मौत के घाट उतार दिया।

देहरादून पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में खुलासा किया। जिस महिला का मर्डर हुआ वह नेपाल मूल की निकली। देहरादून के डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रायपुर के सोडा सरोली के पास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था मे पड़ा मिला। पुलिस को इस घटना में शुरूआत में कोई लीड नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने दो तरह से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। एक टीम सीसीटीवी कैमरों पर लगाई गई दूसरी टीम महिला की जांच पड़ताल में जुटी। इसमें पुलिस ने मृतका की ब्रांडेड ड्रेस के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बार कोड से महिला के बारे में पुलिस को लीड मिली।
इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से रात्रि 11.00 बजे से प्रात: 04.00 बजे तक महाराणा प्रताप चौक से थानो की ओर जाने वाले व थानो चौक से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वाले लगभग 240 वाहनों को चैक किया गया। इनमें से एक संदिग्ध नंबर जिस पर आर्मी लिखा था, इस गाड़ी का महाराणा प्रताप चौक से थानो चौक तक पहुंचने में लगभग 42 मिनट एक्स्ट्रा टाइम और बाद में फोन नंबर स्विच आफ होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वाहन के मालिक से सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। जो कि स्वामी रामेन्दू उपाध्याय निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी देहरादून का निकला।
पुलिस ने आरोपी से सच निगलवाने के अलावा सारे सबूत भी इकट्टा कर लिए। मृतिका की शिनाख्त श्रेया उर्फ सुमित्रा निवासी नेपाल के रूप में हुई। आरोपी आर्मी में क्लेमेंटटाउन देहरादून में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात है। जो कुछ समय पहले सिलिगुडी पश्चिम बंगाल में तैनात था। वर्ष 2020 जनवरी में आरोपी की मुलाकात नेपाली मूल की बार डांसर से सिलीगुड़ी पंश्चिम बंगाल में हुई थी। दोनों के बीच यहीं से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और दोनों एक साथ रहने लगे। इसके बाद आरोपी की पोस्टिंग देहरादून हो गई।
जिस वजह से वह महिला को भी अपने साथ देहरादून ले आया और पहले होटल और बाद में फ्लैट पर रूकवाया। इस बीच आरोपी की पत्नी को इस रिश्ते के बारे में सबकुछ पता चल गया। साथ ही महिला ने भी पत्नी का दर्जा मांगने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब मामला ज्यादा खराब हुआ और महिला शादी करने को लेकर झगड़ा करने लगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की योजना बनाई और रायुपर ले जाकर गाड़ी में हथौड़े से मारकर फेंक दिया।












Click it and Unblock the Notifications