Love Jihad: नहीं हुई महापंचायत, बाजार रहे बंद, पुरोला में एंट्री को लेकर जमकर हुआ बवाल

उत्तरकाशी के पुरोला में हिंदू संगठनों की महापंचायत तो नहीं हो पाई। इस बीच कुछ हिंदू संगठनों ने पुरोला पहुंचने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने किसी को भी पुरोला आने की इजाजत नहीं दी।

उत्तरकाशी के पुरोला में हिंदू संगठनों की महापंचायत तो नहीं हो पाई। लेकिन पुरोला बाजार समेत बड़कोट, नौगांव के कई इलाके पूरी तरह से बंद रहे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। व्यापारियों ने प्रशासन के धारा 144 लागू करने का विरोध ​भी किया।

इस बीच कुछ हिंदू संगठनों ने पुरोला पहुंचने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने किसी को भी पुरोला आने की इजाजत नहीं दी। जो जहां से पुरोला आने की कोशिश करता गया, उसे बॉर्डर पर वहीं रोका गया। हिंदू संगठन महापंचायत पर अड़े रहे और पुलिस अपने आदेश का पालन कर ​प्रदर्शनकारियों को रोकने में कामयाब रही।

Love Jihad: Mahapanchayat did not happen, market remained closed fierce ruckus entry in Purola

अब बड़कोट में 25 जून को महापंचायत बुलाने की बात हो रही है। हालांकि महापंचायत को कौन लीड़ करेगा। इस पर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। आज सुबह से ही पुरोला छावनी में तब्दील रहा। पहली बार बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे। जरुरी सामानों की दुकानें जैसे मेडिकल आदि भी नहीं खुले। व्यापारियों ने धारा 144 लगाने का विरोध किया है।

पुरोला तहसील क्षेत्र में 14 से 19 जून तक धारा-144 लागू

जिला प्रशासन ने पुरोला तहसील क्षेत्र में 14 से 19 जून तक धारा-144 लागू की है। महापंचायत के लिए पुरोला जाने की कोशिश कर रहे रुद्रसेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी,यमुनाघाटी हिन्दू जागृति मंच के संयोजक केशव गिरी महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

25 जून को बड़कोट में महा पंचायत होने की घोषणा

केशव गिरी महाराज ने अब 25 जून को बड़कोट में महा पंचायत होने की घोषणा की है। पुरोला प्रकरण को देख रहे एडीएम तीर्थपाल सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पुरोला घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना न प्रसारित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।

यहां से शुरू हुआ बवाल

बीते 26 मई को पुरोला नगर में रजाई गद्दे का काम करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी एक समुदाय विशेष का लड़का और उसका दोस्त एक नाबालिग को बहला फुसलाकर टैंपों में देहरादून ले जाने की फिराक में था, जिन्हें पुरोला पेट्रोल पंप पर स्थानीय युवाओं ने पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से उत्तरकाशी में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और बाहरी, दूसरे समुदाय के लोगों को दुकानें खाली करने की चेतावनी दे डाली।

पुरोला से 12 से 13 मुस्लिम परिवार पलायन कर चुके

जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी जमकर हुआ।​ जिसके बाद से क्षेत्र का माहौल गरमा गया है। अब ये मामला पूरे उत्तरकाशी जिले में तनाव पैदा कर चुका है। अब तक पुरोला से 12 से 13 मुस्लिम परिवार पलायन कर चुके हैं। इस पूरे मामले में पुरोला में 15 जून को महापंचायत बुलाई गई थी। हालांकि पहले प्रधान संगठनों के इस महापंचायत को लीड करने की बात सामने आई। लेकिन प्रशासन के समझाने के बाद प्रधान संगठन ने इनकार कर दिया और हिंदू संगठनों ने पुरोला में महापंचायत करने का ऐलान किया।

रोजी रोटी की भी चिंता

इस बीच प्रशासन ने 19 जून तक धारा 144 लागू कर ​दी। इस पूरे प्रकरण से स्थानीय लोग और व्यापारियों में अब इस बात की भी चिंता सता रही है कि मामला लंबा खींचने से उनकी रोजी रोटी पर भी फर्क पड़ सकता है। इस मामले में ज्यादातर बाहरी लोगों के शामिल होने और कुछ हिंदू संगठनों के कूदने का भी अब स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+