उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस किसको देगी टिकट,दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी में किया गया मंथन, जानिए
लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड से दिल्ली तक हचचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व अब प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीट पर प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में हुई। जिसमें टिकट के दावेदारों के नाम पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि बैठक में प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो सकते हैं। हालांकि इनके ऐलान कब तक होंगे ये कहना अभी मुश्किल है।
उत्तराखंड में हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और टिहरी संसदीय सीट हैं। इन पांच सीटों के लिए कांग्रेस में 40 से अधिक पार्टी नेताओं ने दावेदारी की है। स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक पहले हो चुकी है। अब प्रत्याशियों को लेकर पार्टी ने सभी सीटों पर सर्वे भी पूरा कर लिया है। नई दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी शामिल हुए।
बैठक में एक-एक सीट पर एक एक दावेदार और मजबूत दावेदार को लेकर मंथन हुआ है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व की कोशिश है कि पांचों सीट पर बड़े नामों को उतारा जाए। हालांकि पार्टी के कई बड़े नेता नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य अल्मोड़ा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह टिहरी सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैें। अब ऐसे में पार्टी शीर्ष नेतृत्व के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।
कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी मुश्किल हरिद्वार सीट पर आ सकती है। हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी दावेदार हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत की भी वकालत कर चुके हैं।
ऐसे में हाईकमान के सामने इस सीट पर एक ऐसे चेहरे को उतारने की चुनौती है, जो सारे समीकरणों को फिट बैठने के साथ ही पार्टी में एक राय बना सके। साथ ही जो दिग्गज चेहरे चुनाव न लड़ने की इच्छा जता चुके हैं, पार्टी को उनके लिए भी कुछ बीच बचाव का रास्ता निकालना होगा।












Click it and Unblock the Notifications