Lok sabha chunav 2024: हरिद्वार से भाजपा ने शुरू किए ये चुनावी अभियान, महिलाओं, युवाओं को साधने की है प्लानिंग
उत्तराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर महिलाओं और युवाओं पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने हरिद्वार में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस बीच महिला स्वयं सहायता समूह, एनजीओ संपर्क अभियान की शुरुआत की गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गंभीरता के साथ देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, आने वाले दोनों में देश दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति का देश बनेगा। आज सभी लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है ऐसे में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी और प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी।
शक्ति बंधन के मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने की अपील भी की। शक्ति वंदन के प्रदेश प्रभारी लाजवंती झा का कहना है कि केंद्र सरकार महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं उसमें शक्ति वंदन एक जीता जागता उदाहरण है।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को महिला मोर्चा के कार्यकर्ता जन जन तक पहुंच रही हैं उसी कड़ी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और एनजीओ के साथ भी संपर्क अभियान की शुरुआत की गई है इसी के तहत छात्र-छात्राओं का सम्मेलन किया जाएगा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सके इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से काम कर रहे है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है वहीं प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए काम कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बेहतर इलाज के लिए काम कर रही है। कोऑपरेटिव बैंक द्वारा इंटरेस्ट फ्री लोन दिया जा रहा है। जिसका लाभ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा है, महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है ग्राम विकास विभाग काम कर रहा है। उनका कहना है कि 2025 तक प्रदेश में सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा उसे दिशा में जिस तरह से काम किया जा रहा है स्वयं सहायता समूह के माध्यम से यह संकल्प जल्द पूरा होगा। इस मौके पर शक्ति वंदन के प्रदेश प्रभारी लाजवंती झा, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के साथ में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह एनजीओ के संचालक भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications