दो दिन में तीन सीटों पर प्रचार करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन की भी लेंगे फाइनल परीक्षा

पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव के विजय का शंखनाद करने के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा दो दिवसीय प्रवास के लिए कल उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दो दिनों में तीन सीटों को कवर करेंगे। पिथौरागढ़- अल्मोड़ा,टिहरी व हरिद्वार। जहां वे जनसभा, रोड शो के अलावा बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्ति केंद्र स्तर की महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन एवं लोकसभा स्तर की चुनाव कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

lok sabha election BJP National President JP Nadda campaign three seats two days exam organization

भाजपा के विधायक विनोद चमोली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नड्डा 4 अप्रैल को अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह ग्राउंड में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन अपराह्न 3:00 बजे वह देहरादून के विकास नगर में बाजार चौक में जनसभा के माध्यम से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे।

कहा कि उसके बाद 4:30 बजे देहरादून में टिहरी लोकसभा की कोर कमेटी बैठक में शामिल होंगे। अपने प्रवास के दूसरे दिन नड्डा सुबह 10: 50 हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर आश्रम प्रांगण में साधु संतों के साथ संवाद कर संतों का आशीर्वाद भी लेंगे। उसके बाद दोपहर 12:20 पर में हरिद्वार शहर रोड शो में शिरकत करेंगे।

कहा कि अपने प्रवास के अंतिम कार्यक्रम में वह गुरुकुल विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी के साथ चुनाव की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसमे वे बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और शक्ति केंद्र संयोजक को चुनाव की रणनीति को कैसे अमल में लाना विषय पर विस्तार से जानकारी देंगे।

विनोद चमोली ने पीएम मोदी की रुद्रपुर की जनसभा में रिकॉर्ड संख्या में आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता का संगठन की तरफ से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मोदी की विशाल जनसभा से स्पष्ट हो गया है कि देश की भांति उत्तराखंड भी मोदीमय हो गया है।

कहा कि हमे पीएम मोदी के मुख से निकले बाबा केदार के निर्देश कि इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाना है। चमोली ने कहा, उत्तराखंड और देश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए जो भी बातें प्रधानमंत्री ने कही, वे सभी भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी हैं।

कहा कि हमारे लिए ये चुनाव देश और उत्तराखंड को विकसित राष्ट्र और प्रदेश बनाने के लिए अधिक से अधिक आशीर्वाद प्राप्त करने का है। ये चुनाव 2047 तक विकसित और स्वर्णिम भारत को लेकर हमारे रोड मैप पर जनता की मुहर लगाने का है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, भाजपा सभी बूथों को 50 फीसदी से अधिक मतों जीतेगी, सभी विधानसभा को जीतेगी और प्रत्येक सीट पर 5 लाख से अधिक वोटों के अंतर से कमल खिलाएगी और पूरे प्रदेश में कुल वोटिंग का 75 फीसदी से अधिक विश्वास हासिल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+