Lok sabha election 2024: कांग्रेस में पांच में से तीन सीटों पर महिलाओं का दावा, जानिए क्या है समीकरण

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच दावेदारों के नाम भी सामने आ गए हैं। कांग्रेस में अब तक पांच लोकसभा सीटों पर 35 दावेदारी सामने आ चुकी है। इसमें सबसे खास बात है कि तीन लोकसभा सीटों पर तीन महिला नेताओं ने दावेदारी की है।

 Lok Sabha election 2024 Women claim three of five seats tehri paudi almora Congress, know equation

कांग्रेस में भी महिला आरक्षण के आधार पर महिला मोर्चा ने तीन सीटें मांगी है। महिला नेताओं का त​र्क है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 33% महिला आरक्षण की पक्षधर रही है। ऐसे में पांच में से तीन सीटें महिलाओं को चुनाव में लड़ाने की मांग हो रही है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस से भी तीन महिला नेत्रियों ने स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अपनी दावेदारी जताई है। इसमें टिहरी लोकसभा सीट से सुनीता प्रकाश, अल्मोड़ा लोक सभा सीट से आशा टम्टा और पौड़ी लोकसभा सीट से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जताई है।

टिहरी लोकसभा सीट से दावेदार सुनीता प्रकाश प्रदेश सचिव, प्रदेश प्रवक्ता के साथ ही सक्रिय समाजसेवी हैं। जो कि कानून की वकालत भी कर रही हैं। सुनीता प्रकाश का कहना है कि वे छात्र राजनीति से कांग्रेस के साथ जुड़ी ​हुई हैं। वे टिहरी की बेटी हैं और टिहरी सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है जिससे क्षेत्र की समस्याओं को संसद में पहुंचा सकूं। सुनीता प्रकाश का कहना है कि मूल निवास हो या भू कानून हर मुद्दे पर भी पार्टी विचारधारा के साथ भी जनता के साथ हर कदम सड़कों पर उतरती हैं।

पौड़ी लोकसभा सीट से दावेदार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगी। ज्योति रौतेला ने कहा संगठन में उनका लंबे समय का अनुभव है। इसलिए उन्होंने कमेटी के सामने चुनाव लड़ने को लेकर अपनी बात रखी है।

लोकसभा चुनाव की दावेदारी के बीच महिला कांग्रेस अपनी तैयारियां तेज करने जा रही हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 22 तारीख को उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा अलका लांबा ने हाल ही में समूचे देश में नारी न्याय सम्मेलन का आह्वान किया था।

इसी क्रम में उत्तराखंड में भी सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। 22 जनवरी को इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अलका लांबा देहरादून पहुंच रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+