Lok sabha election 2024: बड़ी रैलियों के साथ 7 हजार नुक्कड़ सभाएं, बूथ स्तर तक की ये है भाजपा की प्लानिंग
उत्तराखंड में भाजपा ने प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही चुनावी मैदान में पूरी तरह से उतर चुकी है। इसके लिए पूरी रणनीति के साथ चुनाव प्रचार शुरू किया गया है। भाजपा प्रदेश में बड़ी चुनावी सभाओं के साथ 7 हजार स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निर्देशों के अलावा मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों, पदाधिकारियों की सहभागिता के साथ बूथ स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

पार्टी के वर्तमान कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शक्ति केंद्र के कार्यक्रम 22 मार्च तक पूर्ण हो जाएंगे। जिसके तहत शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले 5 से 6 वोटो पर बूथ टोली के साथ बैठकर A ,B,C,D की ग्रेडिंग की जा रही है। इसके बाद बूथ स्तर तक के कार्यक्रम होंगे। ऐसे 11729 बूथों के कार्यकर्ता तय किए गए हैं जो प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी हो सकते हैं।
इस दौरान हमारी कोशिश होगी भूत को विजय बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता से संपर्क करना ताकि एक पाने के औसतन 30 से अधिक ओटो को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस को प्रत्येक कार्यकर्ता हर घर हर घर कमल के नारों के साथ मनाएगा।
इसके बाद 6 से 12 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती तक व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 154259 और 100 वर्ष से उम्र वाले 1411 मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थी संपर्क अभियान की सफलता पर खुशी जताते हुए बताया कि 270 मंडलों में 5040 कार्यकर्ताओं के अध्यक्ष प्रयास से अब तक 1027285 से संपर्क किया गया है।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, उत्तराखंड इस अभियान में देशभर में चौथे स्थान पर आया है, अब आगे इसे बूथ स्तर तक ले जाते हुए इसमें गुणात्मक लाया जाएगा।
उन्होंने बताया की प्रति कार्यकर्ता 10 लाभार्थी के लक्ष्य के सापेक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष जफर आलम अंसारी द्वारा सबसे अधिक 87 लोगों से संपर्क किया गया। इसके अतिरिक्त किसान मोर्चा के अंजू देवी ने 81 एवं युवा मोर्चा के डॉक्टर नीरज पंत ने 80 लोग लाभार्थियों से संपर्क किया।
पार्टी इन चुनाव में एक नए अभियान में भी हूं पन्ना प्रमुख कार्ययोजना के साथ उतर रही है। जिसके तहत भूत संपर्क की स्थिति तक प्रत्येक पन्ने पर जो भी पदाधिकारी का नाम दर्ज होगा वह वहां की बैठकों में शामिल होगा साथ ही पन्ना प्रमुख पाने के साथ सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी को अपलोड करेगा।
संकल्प पत्र एकत्रीकरण की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर सभी सुझाव प्राप्त हो जाएंगे। संकल्प रथ, संकलन कमेटी, विभिन्न कार्यक्रमों एवं ऑनलाइन से प्राप्त हुए सभी सुझावों को, संकल्प पत्र कमेटी द्वारा प्रदेश एवं राज्य के मुद्दों के हिसाब से अलग-अलग किया जाएगा। इन सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा जिसके आधार पर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होगा।












Click it and Unblock the Notifications