Lok sabha election 2024: प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा फाइनल, राहुल का इंतजार, जानिए कांग्रेस का पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब कांग्रेस भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने जा रही है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी। राहुल गांधी भी उत्तराखंड आ सकते हैं हालांकि अभी कोई कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। प्रियंका गांधी की बतौर स्टार प्रचारक उत्तराखंड में सबसे ज्यादा डिमांड बताई जा रही है।

Lok Sabha election 2024 Priyanka Gandhi Uttarakhand tour final waiting Rahul know plan Congress

उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में ​भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। जिसके लिए स्टार प्रचारकों का भी सहारा लिया जा रहा है। भाजपा की ओर से पीएम मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर में रैली को संबोधित कर चुके हैं और अब 11 अप्रैल को ऋषिकेश में एक और रेली होगी। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिनों तक उत्तराखंड में प्रचार और रोड शो कर चुके हैं।

इसके अलावा जनरल वीके सिंह भी रैली कर चुके हैं। अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, अमित शाह, स्मृति ईरानी के भी कार्यक्रम होने हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट और कार्यक्रम काफी लंबी है। वहीं कांग्रेस भी अब प्रियंका और राहुल के सहारे मतदान से पहले माहौल बदलने की कोशिश में जुटी है।

इसके लिए दोनों को उत्तराखंड लाने की तैयारी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भी रैली कराने की प्लानिंग चल रही है। अभी तक कांग्रेस के प्रत्याशी खुद ही लोकसभा चुनाव में मोर्चा संभाले हुए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हरिद्वार व टिहरी सीट पर प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पूर्व सीएम हरीश रावत हरिद्वार सीट पर ही बेटे वीरेंद्र रावत के लिए वोट मांग रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी प्रचार में जुटे है। लेकिन केंद्र के किसी बड़े चेहरे को मैदान में अब तक नहीं ला पाए हैं। अब प्रियंका गांधी की रैली के जरिए प्रचार तेज करने की तैयारी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+