Ground report: युवा मतदाताओं के बीच किसका मैजिक ,पहली बार वोट करने जा रहे वोटर के मन में क्या?

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर जो युवा पहली बार वोट करेंगे। इसके अलावा युवा अब अपने अधिकारों को जानने लगे हैं और वोट करने की शक्ति को भी पहचानते हैं। जहां तक इन चुनावों में युवाओं के मुद्दों की बात है तो युवाओं के लिए रोजगार, विकास, जनसंख्या नियंत्रण कानून आदि कई मुद्दे हैं। साथ ही मोदी मैजिक को लेकर भी युवा काफी प्रभावित है।

lok sabha election 2024 Ground report haridwar lok sabha seat magic young voters vote first time

ह​रिद्वार लोकसभा सीट में युवाओं के मन में क्या है और इस चुनाव में युवाओं के क्या मुद्दे है। इन सभी बातों को लेकर वन इंडिया ने युवाओं से बातचीत की। राहुल शर्मा मानते हैं कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। वे कहते हैं कि रोजगार के ज्यादा अवसर मिलने चाहिए और चुनाव में ​प्रत्याशी की इमेज भी मायने रखते हैं। लीडर कैसा हो ये देखकर वोट करना चाहिए।

गंगा सरन का कहना है कि मोदी सरकार की नीतियां दूसरे दलों से बेहतर हैं। भर्ती और रोजगार बहुत बड़ा मुद्दा है। उनका मानना है कि विपक्ष कमजोर हो गया है। सभी को जेल हो चुकी है। कुछ बेल पर बाहर हैं। ऐसे में सरकार के खिलाफ कौन बात करेगा। जयदीप रावत ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए। जो दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है।

मोदी की बात करें तो हर जगह विदेश में भी मोदी मैजिक चल रहा है। मोदी सरकार की छवि और निर्णय की वजह से हर युवा मोदी मैजिक से प्रभावित हो रहा है। अच्छे प्रत्याशी का मैदान में होना जरूरी है। लोकसभा चुनाव में ये देखना भी आवश्यक होता है​ कि राजनीतिक दल अपने मेनिफेस्टो में क्या रखते हैं। अभी तक भाजपा के मुद्दे शिक्षा, रोजगार जैसी बातें लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

लक्ष्मण पुंडीर ने कहा कि मोदी की लोकप्रियता यूथ के साथ ज्यादा है। मोदी ने हर वर्ग को छूने की कोशिश की है। मोदी की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है। मोदी का मैजिक यही है कि हर जगह विकास दिख रहा है। विकास को देखकर वोट करेंगे।

पहली बार वोट करने जा रही सुरभि का कहना है कि राजनीति को राजनीति की ही नजर से नहीं देखती हूंं। विकास हुआ है। पिछले सालों में बहुत हुआ है। हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। उसको देखकर ही वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि वोट किसको करना है, इसके लिए किसी से डिस्कस करने की जरूरत नहीं है।

कहा कि सरकार हमने बनानी है हम सबकुछ देखकर चलेंगे। राम मंदिर बना है। वो भी बड़ा मुद्दा है। गगनदीप का कहना है कि सरकार हर किसी को रोजगार तो नहीं दे सकती है। हर बार सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देहरादून में ही काफी काम हुआ है। सड़कों के जाल बिछाये जा चुके हैं। मोदी जी जब भी आते हैं शहर की हवा ही बदल जाती है। गगनदीप ने कहा कि मोदी सरकार ने सबके लिए काम किया है। ऐसे में वोट मोदी को ही जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+