Lok sabha chunav 2024:भाजपा ने पांचों प्रत्याशियों के नामांकन की तारीखें की तय,जानिए कब,कांग्रेस की सूची अटकी

भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही नामांकन की तारीखें भी तय कर दी हैं। पांचों प्रत्याशियों के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। साथ ही केंद्रीय नेताओं को भी बुलाया जाएगा। भाजपा इस दौरान शक्ति प्रदर्शन करेगी।

Lok sabha election 2024 BJP fixed dates nomination five candidates know when Congress list stuck

22 से 27 मार्च तक
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च तक होंगे। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सबसे पहले 22 मार्च को अल्मोड़ा सुरक्षित सीट पर अजय टम्टा पर्चा भरेंगे। इसके बाद 23 मार्च को हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नामांकन कराएंगे। 27 मार्च को नैनीताल सीट पर अजय भट्ट, 26 माच को गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी और 27 मार्च को टिहरी सीट पर माला राज्य लक्ष्मी शाह अपना नामांकन करेंगी।

प्रत्याशियों के साथ रणनीति तैयार
भाजपा ने एक दिन पहले ही लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक में सभी प्रत्याशियों के साथ रणनीति तैयार की। इसके बाद नामांकन की तारीखें तय की गई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सभी प्रत्याशियों के नामाकंन में सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व को भी इसमें शामिल करने की कोशिश की जाएगी। जिनका कार्यक्रम अलग से जारी होगा।
इस बीच भाजपा ने अपने पन्ना प्रमुखों को लेकर रणनीति बनाई। जिसमें तय हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक काम शुरू होगा। एक एक वोट को बूथ पर लाने का काम किया जाएगा। भाजपा ने 75 फीसदी वोट का टारगेट रखा है।

बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा
लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक में नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे। धामी सरकार के दो साल पूरे होने, अगले माह छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया।

कांग्रेस दो सीटों पर अब भी अटकी
बता दें कि भाजपा पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। ज​बकि कांग्रेस हरिद्वार व नैनीताल में टिकट फाइनल नहीं कर पाई है। गढ़वाल से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला व अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा के नामों पर मुहर लग चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+