Lok sabha election 2024: AAP को उत्तराखंड में बड़ा झटका, कई पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, लगाए ये आरोप

Lok sabha election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में आप के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

Lok sabha election 2024: Big blow AAP many officials resigned masse allegations

उधर, पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी रोहित मैहरोलिया ने कहा, भाजपा के दबाव में आकर कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है। ये वे लोग है, जिनकी पार्टी की कार्यप्रणाली में कोई आस्था नहीं है। इससे पहले विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आप के सीएम के चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल भी अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

विधानसभा चुनाव से उत्तराखंड में अपनी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। संगठन की कमान संभाल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे जोत सिंह बिष्ट समेत तमाम अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है।

जोत सिंह बिष्ट का कहना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सोया हुआ है। पिछले 3 महीने से पार्टी कि कार्यकारिणी को भंग किया है। ऐसे में हम सभी अब पार्टी में अपना समय खराब नहीं करेंगे और पार्टी को छोड़ रहे हैं। बता दें कि जोत सिंह बिष्ट अपने साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस संगठन के उपाध्यक्ष समेत कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

ऐसे में अब उनकी पार्टी में लौटने की कयासबाजी शुरू हो गई है। जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया है।

इस बीच सोमवार को कांग्रेस की नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का भी देहरादून दौरा है। जिससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं, कि जोत सिंह अपने समर्थकों और दूसरे सीनियर नेताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। साथ ही सोमवार को भाजपा में भी करीब 500 लोग ज्वाइन कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार का दिन उत्तराखंड की सियासत के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+