उत्तराखंड में भी इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के लिए खड़ी हो सकती है चुनौती, सपा ने इस सीट पर ठोका दावा

उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन की एकजुटता फिर से खतरे में पड़ती हुई नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी की नजर उत्तराखंड की हरिद्वार सीट पर है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए हरिद्वार सीट से प्रत्याशी खड़ा करने और इंडिया गठबंधन से इस सीट को मांगने की रणनीति तैयार की है। जल्द ही इसको लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

lok sabha chunav 2024 challenge India Alliance Congress Uttarakhand also, SP stakes claim haridwar

उत्तराखंड में कांग्रेस ने विपक्षी दलों से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की मांग की है। इसको लेकर इंडिया गठबंधन और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर रणनीति भी तैयार की गई है। अभी तक कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी समेत कई सामाजिक संगठन नजर आ चुके हैं।

जो कि एक जुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कर चुके हैं। लेकिन इस बीच समाजवादी पार्टी की बैठक में हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव आया है। इस निर्णय के बारे में जल्द ही पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शुक्रवार को हुई सपा की बैठक हुई।

प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि सपा लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ भागीदारी करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भी निर्देश होगा, पालन किया जाएगा। बाकी इंडिया गठबंधन का जो भी निर्णय होगा, पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार को जिताने का काम करेंगे। बता दें कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हरिद्वार सीट को लेकर सक्रिय हैं।

सबसे ज्यादा इस सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत का दावा है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत भी दावेदारी कर रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस का एक धड़ा हरिद्वार से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने की मांग कर चुका है। ऐसे में कांग्रेस के लिए अपने परिवार के साथ ही इंडिया गठबंधन को बचाने की चुनौती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+